कांग्रेस को बड़ा झटका, झारखंड प्रदेश के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष मानस सिन्हा भाजपा में शामिल

भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस नेता मानस सिन्हा. फोटो : प्रभात खबर
Jharkhand Politics: कांग्रेस को झारखंड चुनाव से पहले भाजपा ने बड़ा झटका दिया है. प्रदेश कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष मानस सिन्हा ने पार्टी छोड़ दी है.
Jharkhand Politics|रांची, सतीश सिंह : झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है. झारखंड प्रदेश कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष मानस सिन्हा ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया है. झारखंड भाजपा के चुनाव सह-प्रभारी हिमंता बिस्व सरमा ने उन्हें पार्टी में शामिल कराया.
भाजपा में शामिल होने से पहले कांग्रेस से दिया इस्तीफा
भाजपा में शामिल होने से पहले सोमवार (28 अक्टूबर) को उन्होंने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता और सभी पदों से इस्तीफा दे दिया. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष को एक चिट्ठी लिखकर पार्टी की सदस्यता छोड़ने की जानकारी दी थी. राष्ट्रीय अध्यक्ष को संबोधित इस चिट्ठी की प्रति उन्होंने राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल, झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी और अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव और झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को भी भेजी थी.
कांग्रेस अध्यक्ष को लिखा – पार्टी में मेरे काम का कोई महत्व नहीं
इस चिट्ठी में झारखंड कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष मानस सिन्हा ने लिखा कि मैंने अपने कीमती 27 साल पार्टी को दिए. इस दौरान पार्टी ने मुझे जब भी, जो भी जिम्मेदारी दी, मैंने उसका पूरी ईमानदारी से निर्वहन किया. मैंने हर बार कोशिश की कि बेहतर परिणाम दूं और मैंने खुद को साबित भी किया. लेकिन, मुझे लगता है कि मेरे काम की यहां कोई कीमत नहीं है. मेरे काम का कोई महत्व नहीं है.
झारखंड विधानसभा चुनाव की ताजा खबरें यहां पढ़ें
कांग्रेस पार्टी में मुझे चौथी बार नीचा दिखाया गया – मानस सिन्हा
उन्होंने यह भी लिखा है कि यह चौथा मौका है, जब पार्टी ने मुझे अपमानित किया है. मुझे नीचा दिखाया है. किसी भी चीज को बर्दाश्त करने की एक सीमा होती है. अब मुझे ऐसा लगता है कि मेरी बर्दाश्त करने की सीमा पार हो चुकी है. आज तक मैंने सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस पार्टी के बारे में सोचा, लेकिन अब वक्त आ गया है कि मैं अपने बारे में सोचूं. इसलिए मैं कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और सभी पदों से इस्तीफा देता हूं.
Also Read
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




