Live Updates

Jharkhand Breaking News: रांची पटना वंदे भारत ट्रेन 20 मिनट तक हजारीबाग स्टेशन के पास रूकी

Updated:
विज्ञापन

Jharkhand Breaking News Updates: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…

विज्ञापन

रांची पटना वंदे भारत ट्रेन 20 मिनट तक हजारीबाग स्टेशन के पास रूकी

रांची से पटना जाने वाली वंदे भारत ट्रेन हजारीबाग स्टेशन के पास 20 मिनट रुक गया. इसकी बड़ी वजह एक गाय का ट्रेन के समीप आ जाना था. अब तक मिली जानकारी अनुसार वंदे भारत ट्रेन गुरुवार को शाम 6:25 में हजारीबाग स्टेशन के पास पहुंची थी. उसी दौरान वहां पर एक गाय ट्रेन के इंजन के नीचे आकर बैठ गयी. इसके बाद ट्रेन को रोक कर गाय को सुरक्षित निकाला गया. गाय कोई नुकसान नहीं हुआ. लेकिन इसकी वजह से लगभग 20 मिनट तक ट्रेन रुकी रही.

धनबाद में आईटीआई पास छात्रों से 20 लाख रुपये की ठगी

धनबाद के बीसीसीएल में अप्रेंटिस कराने के नाम पर आईटीआई पास 80 छात्रों से एक कोल कर्मी द्वारा 20 लाख रुपये ठगी करने का मामला सामने आया है. इस मामले में मुराइडीह कालोनी सहित आसपास के दर्जन भर से अधिक ठगी के शिकार छात्रों ने बरोरा पुलिस से आरोपी कुंदन कुमार सिंह के खिलाफ सामूहिक हस्ताक्षर युक्त लिखित शिकायत देकर पैसे की वापसी तथा कारवाई की मांग की है.

खूंटी में लूटपाट के तीन आरोपी गिरफ्तार

खूंटी के अड़की थाना क्षेत्र में गुंतुरा और उलिहातू मोड़ के बीच दो जनवरी को एक व्यापारी से लूट की घटना सामने आयी थी. उक्त घटना में शामिल तीन अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जिसमें हुंठ निवासी मंगरा मुंडा उर्फ पोरेस मुंडा, विजयगिरी निवासी शिवी नाग और लांदूपडीह निवासी सोमरा मुंडा उर्फ धनीराम मुंडा शामिल है. पुलिस ने उनके पास से खिलौना गन, एक बाइक, दो मोबाइल, बैग और लूटे गये 2700 रुपये बरामद किया है.

जेएसएससी ने सीजीएल परीक्षा की तारीख जारी की

जेएसएससी सीजीएल की परीक्षा 28 जनवरी और 4 फरवरी को होगी. जेएसएससी ने इसे लेकर पत्र जारी कर दिया है. परीक्षा तीन पालियों में आयोजित की जाएगी.

मुथूट माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कर्मी से 4 लाख की लूट

कोडरमा जिले के थाना क्षेत्र अंतर्गत नीरू पहाड़ी-सपही रोड स्थित अंबादहा जंगल के समीप से मुथूट माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कर्मी से बुधवार की रात करीब चार लाख रुपये लूटने का मामला प्रकाश में आया है़ घटना को लेकर फाइनेंस कंपनी के कर्मी कुर्बान अंसारी ने डोमचांच थाना में लिखित आवेदन दिया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

कोडरमा में फाइनेंस कंपनी के कर्मी से चार लाख की लूट, जांच में जुटी पुलिस

कोडरमा: डोमचांच थाना क्षेत्र अंतर्गत अंबादहा जंगल के समीप बुधवार देर शाम अज्ञात अपराधियों ने फाइनेंस कंपनी के कर्मी से चार लाख रुपए लूट लिए. पुलिस जांच में जुटी है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Vikash Kumar Upadhyay

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar Upadhyay

Journalist at Prabhat Khabar Digital, Gold Medalist alumnus MGCU, Former intern Tak App, Biz Tak and DB Digital. Ex reporter INS24 News. Former media personnel District Information and Public Relation Department, Motihari. Former project partner and planner Guardians of Champaran. Very keen to work with the best faculties and in challenging circumstances. I have really a big dream to achieve and eager to learn something new & creative. More than 3 years of experience in Desk and Reporting.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola