Live Updates

Jharkhand Breaking News LIVE: रामलला प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के लिए झारखंड के संतों को दिया जा रहा निमंत्रण

Updated:
विज्ञापन

Jharkhand Breaking News: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…

विज्ञापन

रामलला प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के लिए झारखंड के संतों को दिया जा रहा निमंत्रण, 20 जनवरी तक अयोध्या पहुंचने का निवेदन

रांची: रविवार 3 दिसंबर को शुभ अभिजीत मुहूर्त में संतों को रामलला प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान में सम्मिलित होने का निमंत्रण देना प्रारम्भ हुआ. सर्वप्रथम रांची के मेन रोड स्थित संकटमोचन मंदिर के श्रीमहंत पूज्य महामंडलेश्वर सूर्यनारायण दास महात्यागी महाराज को विश्व हिन्दू परिषद के झारखंड-बिहार के क्षेत्र मंत्री वीरेन्द्र विमल, प्रान्त उपाध्यक्ष गंगा प्रसाद यादव, प्रान्त धर्माचार्य संपर्क प्रमुख युगल किशोर प्रसाद तथा रांची महानगर अध्यक्ष कैलाश केसरी ने मिलकर सौंपा. श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र द्वारा भेजा गया यह निमंत्रण पत्र चुटिया स्थित प्राचीन श्रीराम मंदिर के महंत गोकुल दास, महर्षि मेंही आश्रम, चुटिया के स्वामी निर्मलानन्द महाराज, अद्वैत स्वरूपायतन मंदिर, तुपुदाना के महंत पूर्णानन्द जी महाराज, भारत सेवाश्रम संघ के स्वामी भूतेशानन्द जी, गायत्री शक्ति पीठ के काशीनाथ जी सहित अन्य चयनित संतों को पत्र दिया जा रहा है. बड़ी संख्या में जनजातीय संतों को भी निमंत्रण दिया गया है. गोड्डाकी साध्वी रेखा हेम्ब्रम, पाकुड़ के संत जयंत टुडु, साफा होड़ संप्रदाय के माधो बाबा, हिरणपुर के बाबा ईश्वर मरांडी, लातेहार से बाबा बुनिराम भगत, गुरु बाबा टुंडु मुर्मु, जामताड़ा के भगत कालेश्वर सोरेन, सोनरायठारी, देवघर के गुरु बाबा रखीसल हेंब्रम, गिरिडीह की कबीरपंथी साध्वी महात्मा ज्ञानानंद, जमशेदपुर के सरदार रतन सिंह सहित लगभग 50 संतों को झारखंड में निमंत्रण आया है. संतों को 20 जनवरी तक अयोध्या पहुंचने का निवेदन किया गया है.

बीजेपी की जीत पर बोले केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, लोगों ने मोदी की गारंटी पर जताया विश्वास

खरसावां : जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने विधानसभा चुनाव परिणामों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि चार राज्यों में से तीन राज्यों में भाजपा की जीत से यह स्पष्ट है कि लोगों ने कांग्रेस को रिजेक्ट कर दिया है. लोगों को पीएम मोदी की गारंटी पर विश्वास है और लोग समझ चुके हैं कांग्रेस झूठे वादे करती है. कांग्रेस की गारंटियां फेल हो गईं. जनता ने भाजपा पर अपना विश्वास जताया है.

बीआईटी मेसरा फैकल्टी क्रिकेट लीग के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स का मुकाबला कंप्यूटर सुपर किंग्स से

रांची: बीआईटी मेसरा के 12वें संस्करण के तहत फैकल्टी क्रिकेट लीग का आयोजन किया जा रहा है. फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स का सामना कंप्यूटर सुपर किंग्स से होगा. आज के आखिरी लीग मैच रॉयल एडमिन और रॉयल चैलेंजर्स द्वारा जीते गए थे. मैच-1 रॉयल एडमिन बनाम मैकेनिकल चैलेंजर्स में मेकेनिकल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. मेकेनिकल ने 12 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 73 रन बनाए। धीमान ने 25 और मृणाल जाना ने 16 रन बनाए. जवाब में रॉयल एडमिन्स ने 10.2 ओवर में 3 विकेट खोकर 75 रन बना लिए. आशुतोष ने 25 और नंदलाल ने 25 रन बनाए और नॉट आउट रहे. एडमिन 7 विकेट से जीता और नंदलाल को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया. मैच-2 (रॉयल एडमिन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स) एडमिन ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया. रॉयल चैलेंजर्स ने 12 ओवर में 9 विकेट खोकर 92 रन बनाए. अजय ने 7 चौकों की मदद से धमाकेदार 31 रन बनाए। एडमिन बी. सरकार ने 4 विकेट लिए. जवाब में एडमिन की टीम 12 ओवर में 8 विकेट खोकर 72 रन ही बना सकी. आशुतोष ने 23 रन बनाए। बाकी बल्लेबाज ज्यादा कुछ नहीं कर पाए और एडमिन्स 20 रन से मैच हार गए. रॉयल चैलेंजर्स ने 20 रन से जीत दर्ज की और वे सभी लीग मैच जीतकर पहले ही फाइनल में पहुंच चुके हैं. अजय को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया. फाइनल 9 दिसंबर को दोपहर 1.00 बजे से होगा.

रांची का चेन स्नैचर शाकिब रिम्स से फरार

रांची के रिम्स में इलाज करा रहा चेन स्नैचर शाकिब उर्फ देबा रिम्स से फरार हो गया है. पुलिस उसकी तलाश में जुटी है.

तीन राज्यों में बीजेपी की जीत पर रांची भाजपा ऑफिस में जश्न का माहौल

तीन राज्यों में बीजेपी की जीत पर रांची भाजपा ऑफिस में जश्न का माहौल है. बीजेपी नेता व कार्यकर्ता अबीर-गुलाल और पटाखे छोड़कर एक साथ होली-दिवाली मना रहे हैं. आपको बता दें कि मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में बीजेपी को धमाकेदार जीत मिली है.

कुख्यात अपराधी अमन सिंह की जेल में हत्या, जांच में जुटी पुलिस

धनबाद: नीरज सिंह हत्याकांड के आरोपी शूटर अमन सिंह की जेल में गोली मारकर हत्या कर दी गयी है. बताया जा रहा है कि उसे सात गोली मारी गयी है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Jaya Bharti

लेखक के बारे में

By Jaya Bharti

This is Jaya Bharti, with more than two years of experience in journalistic field. Currently working as a content writer for Prabhat Khabar Digital in Ranchi but belongs to Dhanbad. She has basic knowledge of video editing and thumbnail designing. She also does voice over and anchoring. In short Jaya can do work as a multimedia producer.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola