Jharkhand Breaking News LIVE: लातेहार में छह लाख की अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
Jharkhand Breaking News Updates: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…
लातेहार में छह लाख की अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
लातेहार के बालूमाथ थाना क्षेत्र में चेकिंग अभियान के दौरान तीन तस्कर अफीम के साथ पकड़े गए हैं. उनके पास से बरामद अफीम की कीमत करीब छह लाख रुपये बताई जा रही है. पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
सीसीएल कथारा में हाइटेंशन तार की चपेट में आया कर्मचारी, मौके पर मौत
बोकारो के कथारा रेलवे कॉलोनी स्थित सीसीएल कथारा वाशरी रेलवे साइडिंग में एक कर्मचारी 25 हजार वोल्ट की हाइटेंशन तार की चपेट में आ गया. रेलवे रैक के बॉक्स से शख्स कोयला उतार रहा था. इसी दौरान हादसा हुआ और घटनास्थल पर ही व्यक्ति की मौत हो गई. मृतक तेनुघाट ओपी थाना क्षेत्र के चांपि गांव का रहने वाला था. घटना बुधवार दोपहर लगभग एक बजे की है.
नशा के खिलाफ रांची पुलिस की कार्रवाई, तरुण मेडिको का संचालक नशीली दवा बेचते गिरफ्तार
रांची पुलिस ने नशा के खिलाफ कार्रवाई करते हुए, तरुण मेडिको के संचालक रविश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. उसके पास से नशीली दवा कोरेक्स सिरफ बरामद किया गया है. संचालक बरियातु में मंदिर के पीछे छिपकर नशीली दवाएं बेचता था.
रांची सिटी एसपी राजकुमार मेहता मिला ट्रैफिक एसपी का अतिरिक्त प्रभार, एक्शन शुरू
रांची सिटी एसपी राजकुमार मेहता को ट्रैफिक एसपी का अतिरिक्त प्रभार मिला है. प्रभार मिलते ही राजकुमार मेहता एक्शन में आ गए. उन्होंने दो घंटे के अंदर ट्रैफिक दुरुस्त करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि ट्रैफिक पुलिस और थाना पुलिस दोनों मिलकर ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त रखें. 25 जनवरी से बड़ा अभियान चलेगा.
झारखंड स्वर्णजयंती एक्सप्रेस का समय बदला, यात्रा से पहले देख लें टाइम
लिंक रेक के विलंब से चलने की वजह से ट्रेन संख्या 12817 हटिया-आनंदविहार झारखंड स्वर्णजयंती एक्सप्रेस को आज के लिए रीशेड्यूल किया गया है. 24 जनवरी को यह ट्रेन 14:35 बजे की जगह 22:35 बजे हटिया से खुलेगी.
पलामू में फायरिंग, घर में घुसकर शख्स को मारी गोली
पलामू के हुसैनाबाद में अज्ञात अपराधियों ने गौतम सिंह नाम के एक व्यक्ति को घर में घुसकर गोली मार दी. गोली लगते ही गौतम वहीं गिर गए, जबकि अपराधी भाग निकले. गौतम को गोली क्यों मारी गई, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. घायल गौतम को हॉस्पिटल लाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. इधर, गोली चलने की घटना से इलाके में दहशत है.
लेखक के बारे में
By Jaya Bharti
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए