Jharkhand Breaking News LIVE: सीएम हेमंत सोरेन से ईडी फिर करेगी पूछताछ, 27 से 31 जनवरी के बीच का दिया समय

Updated:
विज्ञापन

Jharkhand Breaking News Updates: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…

विज्ञापन

सीएम हेमंत सोरेन से ईडी फिर करेगी पूछताछ, 27 से 31 जनवरी के बीच की तारीख तय करने का दिया समय

रांची: सीएम हेमंत सोरेन से ईडी फिर पूछताछ करेगी. 27 से 31 जनवरी के बीच पूछताछ की तिथि तय करने का समय दिया है. ईडी के अधिकारी 20 जनवरी को हुई पूछताछ से संतुष्ट नहीं हैं.

रांची के पहाड़ी मंदिर में भव्य राम दरबार, गीत-संगीत से मंत्रमुग्ध हुए भक्त

रांची: पहाड़ी मंदिर में सुबह 8 बजे सुंदरकांड का पाठ शुरू हुआ. इस दौरान प्रभु श्री राम का जीवंत स्वरूप देखते ही बन रहा था. सभी लोग प्रभु की एक झलक पाने के लिए और सेल्फी लेने के लिए उत्सुक दिखे. प्रभु श्रीराम की अयोध्या में आरती शुरू होते ही पहाड़ी मंदिर विकास समिति के सदस्यों द्वारा महाआरती की गयी. महाआरती के बाद डांस झारखंड के प्रशिक्षक राम सिंह की टीम ने एक से बढ़कर एक भक्तिमय भजन और नृत्य पेश किया. मशहूर गायक सक्षम तिवारी ने राम आएंगे और जय सिया राम जैसे मनमोहक गीतों से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया. नन्हे कलाकारों ने मंदिर के बाहर रंगोली बनायी. इसमें अयोध्या राम मंदिर का प्रारूप बनाया गया. मौके पर समिति के सचिव राकेश सिन्हा, शिव बारात के अध्यक्ष राजेश साहू, कार्यक्रम संयोजक मेहुल प्रसाद, राम सिंह, राजकुमार तलेजा, दीपक नंन्दा, उर्मिला चौधरी, बादल सिंह, पीयूष राज, चार्ली, शुभम सोनी, मोनू शर्मा, अंशु तिवारी, सोनी तिवारी, स्वप्ना चटर्जी, रूपा बनर्जी समेत कई राम भक्त मौजूद थे.

साहिबगंज में श्रीराम की भक्ति में लीन हुए विदेशी सैलानी, भजन पर झूमे

राजमहल, दीप सिंह: 22 जनवरी को जब अयोध्या की श्री राम जन्मभूमि में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान हो रहा था. उसी समय जलमार्ग से 17 विदेशी सैलानी राजमहल की ऐतिहासिक धरोहरों का भ्रमण करने राजमहल पहुंचे. मंगलहाट स्थित ऐतिहासिक धरोहर मस्जिद एवं बाराद्वारी का भ्रमण करने के दौरान रामधुन संकीर्तन एवं राम भजन सुनकर गढ़तालाब नंदगांव स्थित शिव मंदिर, जहां प्राण प्रतिष्ठा को लेकर गाजेबाजे के साथ भव्य तैयारियां की जा रही थीं. वहां मौजूद ग्रामीणों से विदेशी सैलानी मिलकर भजन और संकीर्तन की जानकारी ली. श्रीराम भक्ति में लीन होकर कुछ देर तक राम भजन में झूमते रहे. स्थानीय ग्रामीण बच्चों के साथ भी कुछ वक्त खेलकूद कर बिताया. टूरिस्ट एजेंसी के द्वारा विदेशी सैलानियों को कोलकाता से वाराणसी तक की ऐतिहासिक धरोहरों का भ्रमण कराया जाता है. सोमवार को इंग्लैंड के छह ,ऑस्ट्रेलिया के दो, अमेरिका के आठ व जर्मनी के एक विदेशी सैलानी राजमहल पहुंचे थे. इसके बाद राजमहल के सिंघीदलान एवं आसपास की ऐतिहासिक धरोहरों का भ्रमण किया.

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर झारखंड थोक वस्त्र विक्रेता संघ के कार्यालय में मना दीपोत्सव

रांची: अयोध्या में भगवान श्री रामजी के आगमन व प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर झारखंड थोक वस्त्र विक्रेता संघ के कार्यालय में दीपोत्सव मनाया गया. इस अवसर पर थोक वस्त्र विक्रेता संघ के 150 सदस्यों ने अपने-अपने प्रतिष्ठानों में पांच दीपक जलाकर भगवान श्री राम के आगमन पर प्रकाश उत्सव मनाया गया. इस अवसर पर संघ कार्यालय में दीपक जलाए गए. भगवान को भोग अर्पित किया गया और आरती की गई. इस उपलक्ष्य पर अध्यक्ष विक्रम खेतावत, मानद सचिव प्रमोद सारस्वत, अमर चंद बेगवानी,अजय बथवाल, प्रवीण लोहिया, अनिल जालान, विक्रम जैन,जिम्मी बथवाल, सौरव पोदार,सिद्धान्त, सहित कई सदस्य थे.

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में पत्नी के साथ शामिल हुए आजसू पार्टी के अध्यक्ष सुदेश महतो

रांची : पूर्व उपमुख्यमंत्री सह आजसू पार्टी के अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो अयोध्या में भगवान श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुए. इस अवसर पर उनकी पत्नी नेहा महतो भी शामिल रहीं. सुदेश कुमार महतो ने कहा है कि इस ऐतिहासिक समारोह व शुभ घड़ी में शामिल होकर अभिभूत हूं. अयोध्या का भव्य एवं दिव्य राम मंदिर समस्त देशवासियों के सामर्थ्य और सक्षमता का प्रतीक है. राम हमारी चेतना के निर्माण और आस्था के आधार हैं. यह समारोह समस्त देशवासियों को एक नई ऊर्जा प्रदान करेगा. हमें भगवान राम के आदर्श, मूल्य, मर्यादा को आत्मसात करने की आवश्यकता है.

पंजाबी हिन्दू बिरादर��� महिला मंच ने किया अमृतवाणी पाठ, मनी दीपावली 

रांची: पंजाबी हिन्दू बिरादरी महिला मंच ने पंजाबी भवन में विशेष अमृतवाणी पाठ का आयोजन किया. इस अवसर पर उपास्थित महिलाओं ने राम भजन सहित कई अन्य भजनों का पाठ किया. ये जानकारी देते हुए मंच की महासचिव बबिता खन्ना ने बताया कि इस अवसर पर लगभग चालीस महिलाओं ने पंजाबी भवन में दीप प्रज्ज्वलित कर दीपावली मनाई. अध्यक्ष ज्योति चावला, विजया अजमानी, डॉली भाटिया, सुमन मिनोचा, दर्शना अजमानी, शशि कुजारा, अनिता सखूजा, रेखा सोबती, कपूर,रोमिला कपूर,प्रिया कपूर,सीमा उग्गल,मीनू मेहरा, वीणा मक्कर सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने सुमधुर भजन कीर्तन किया. इसके बाद बिरादरी सदस्यों ने लाला लाजपत राय चौक पर दीप प्रज्ज्वलित करके दीपावली मनाई. चौक को विशेष रूप से रंग-बिरंगी बत्तियों से सजाया गया है. इस अवसर पर अध्यक्ष सुधीर उग्गल,राजेश मेहरा, विनोद माकन,चरणजीत मुंजाल,अरुण चावला, राजेश खन्ना,रवि पराशर,अजय सखूजा,दीपक खोसला आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola