Live Updates

Jharkhand Breaking News LIVE: सरायकेला के गम्हरिया में बिजली पोल से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत, एक घायल

Updated:
विज्ञापन

Jharkhand Breaking News Updates: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…

विज्ञापन

सरायकेला के गम्हरिया में बिजली पोल से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत, एक घायल

गम्हरिया: सरायकेला के गम्हरिया-गोविंदपुर (राजनगर) मुख्यमार्ग पर गम्हरिया थाना क्षेत्र के रायबासा में बुधवार की रात बिजली पोल से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत हो गयी. इसमें उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतक की पहचान सरायकेला थाना क्षेत्र के बीरबांस निवासी अजीत लोहार (19 वर्ष) के रूप में की गयी है. बीरबांस निवासी दोस्त राजेश नायक घायल हो गया है. घटना की सूचना पाकर पहुंची गम्हरिया थाना पुलिस ने शव व बाइक को जब्त कर लिया है. फिलहाल शव गम्हरिया थाने में रखा गया है.

पूर्वी सिंहभूम में हाथियों ने स्कूल में मचाया उत्पात

पूर्वी सिंहभूम के बरसोल में बुधवार की रात हाथी ने धानघरी उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय में उत्पात मचाया. स्कूल के तीन दरवाजों और चार खिड़कियों को क्षतिग्रस्त कर दिया. बताया जा रहा है कि स्कूल में रखा चावल खाने के लिए ये हाथी आए थे. स्कूल प्रबंधन कमेटी के सदस्यों को सूचना मिली, तो उन्होंने जाकर स्थिति का जायजा लिया.

झारखंड पठारी चंदवा बॉक्साइट ट्रक ओनर एसोसिएशन की हड़ताल खत्म

झारखंड पठारी चंदवा बॉक्साइट ट्रक ओनर एसोसिएशन का अनिश्चितकालीन हड़ताल बुधवार (10 जनवरी) को लातेहार विधायक बैद्यनाथ राम के हस्तक्षेप से छठवें दिन समाप्त हुआ. हिंडालकों कंपनी ने सेरंगदाग माइंस को पूरी तरह बंद कर दिया है. ऐसे में वैसे स्थानीय ट्रक ओनर, जिनके ट्रक सेरंगदाग माइंस में चलते थे, उनको काम नहीं मिल रहा था. क्षुब्ध होकर सभी ट्रक मालिकों ने पांच जनवरी से टोरी अनलोडिंग स्टेशन में कांटा घर को जाम कर दिया था. ट्रकों की हड़ताल की वजह से रैक लोडर मजदूरों की रोजी-रोटी का संकट उत्पन्न हो गया था.

हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड राज्य सजा पुनरीक्षण पर्षद की बैठक

झारखंड के अलग-अलग जेलों में उम्रकैद की सजा काट रहे कैदियों की रिहाई पर निर्णय लेने के लिए झारखंड राज्य सजा पुनरीक्षण पर्षद की बुधवार को बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने की. इसमें 56 कैदियों को रिहा करने पर सहमति बनी.

पश्चिमी सिंहभूम में पांच किलो का आईईडी बरामद

पश्चिमी सिंहभूम में एक बार फिर नक्सलियों के मंसूबे पर सुरक्षा बलों ने पानी फेर दिया है. कोल्हान सुरक्षित वन क्षेत्र में पांच किलो का आईईडी बरामद हुआ है. इसे सुरक्षा बलों ने नष्ट कर दिया है. विस्तृत रिपोर्ट के लिए यहां क्लिक करें.

पलामू में ड्राइवरों के उत्पात मामले में करीब 188 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

पलामू के छतरपुर में एनएच-98 बाइपास को जाम करने, गाड़ियों में तोड़फोड़ करने, राष्ट्रीय राजपथ को क्षति पहुंचाने, पुलिस बल पर हमला करने के आरोप में पलामू पुलिस ने अब तक 13 लोगों को गिरफ्तार किया है. मोबाइल व एक मोटरसाइकिल भी जब्त किया है. बता दें कि छतरपुर थाना प्रभारी ने 38 नामजद व करीब 150 अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है. इसी के आलोक में कार्रवाई जारी है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Jaya Bharti

लेखक के बारे में

By Jaya Bharti

This is Jaya Bharti, with more than two years of experience in journalistic field. Currently working as a content writer for Prabhat Khabar Digital in Ranchi but belongs to Dhanbad. She has basic knowledge of video editing and thumbnail designing. She also does voice over and anchoring. In short Jaya can do work as a multimedia producer.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola