Live Updates

Jharkhand Breaking News LIVE: पंजाबी हिंदू बिरादरी ने सोनाहातू में लगाया स्वास्थ्य जांच शिविर

Updated:
विज्ञापन

Jharkhand Breaking News LIVE | झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बनें हमारे साथ…

विज्ञापन

पंजाबी हिंदू बिरादरी ने सोनाहातू में लगाया स्वास्थ्य जांच शिविर

रांची: पंजाबी हिंदू बिरादरी की ओर से सोनाहातू के चिरगालडीह में रविवार को नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया. इसमें डॉ अजय छाबड़ा, डॉ पंकज चौधरी, डॉ श्रेयसी एक्का, डॉ हिमानी नंदा, डॉ तुषार आर्या और डॉ उदीप लाल ने परामर्श दिये. दवाओं का आधा खर्च अशोक माकन ने माता-पिता की याद में वहन किया. शिविर में समाज सेवी प्रदीप महतो को डॉ अजय छाबड़ा, सुधीर उग्गल और राजेश मेहरा ने सम्मानित किया. किरण महतो को बिरादरी महिला मंच की अध्यक्ष ज्योति चावला, बबीता खन्ना ने सम्मानित किया. शिविर में चरणजीत मुंजाल, विनोद माकन, अरुण चावला, रवि पराशर, राजेश खन्ना, अशोक माकन, प्रदीप खन्ना, विजय सखूजा, सीमा उग्गल, मीनू मेहरा, पूनम माकन, वीणा माकन, अनिता सखूजा, कमलेश मुंजाल आदि शामिल हुए.

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पांच फरवरी को पहुंचेगी रांची

रांची: भारत जोड़ो न्याय यात्रा में जनसैलाब उमड़ रहा है. झारखंड में पाकुड़ से शुरू हुई यात्रा कई जिलों से गुजरती हुई पांच फरवरी को रांची में प्रवेश करेगी. प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने बताया कि यात्रा बूटी मोड़, बरियातू-हरमू होते हुए शहीद मैदान पहुंचेगी. उसके बाद जनसभा में शामिल होंगे.

राहुल गांधी का रांची में जोरदार स्वागत करेंगे राजद के नेता

रांची: झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के मुख्य प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार ने बताया कि रांची में कांग्रेस द्वारा आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय जनता दल के नेता-कार्यकर्ता झंडा-बैनर के साथ भाग लेंगे. इससे पूर्व कार्यक्रम स्थल पर जाने के समय प्रदेश राजद कार्यालय रांची के पास तमाम नेता, कार्यकर्ता राहुल गांधी का जोरदार स्वागत करेंगे. समय दोपहर बारह बजे सभी नेता कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय पहुंचेंगे और स्वागत के बाद कार्यक्रम स्थल पर जायेंगे. प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव ने निर्देशित किया है कि रांची में रहने वाले सभी प्रदेश पदाधिकारी, प्रकोष्ठ के नेताओं, कार्यकर्ता ,जिला अध्यक्ष ,महानगर अध्यक्ष, प्रखंड और पंचायत के नेता, कार्यकर्ता झंडा-बैनर के साथ कार्यक्रम में शामिल हों.

सत्तापक्ष के विधायकों को लाने के लिए रांची एयरपोर्ट पहुंची बस

रांची: झारखंड के सत्तापक्ष के विधायकों को रांची एयरपोर्ट से लाने के लिए बस पहुंच गयी है.

साहिबगंज में ऑल्टो कार से दो बम बरामद, जांच में जुटी पुलिस

साहिबगंज: राजमहल थाना क्षेत्र के मंगलहाट नयाबस्ती गांव से रविवार को पुलिस ने एक ऑल्टो कार से दो बम बरामद किए हैं. जांच कर पुलिस कार्रवाई में जुट गई है.

भारत एकजुट, कांग्रेस जोड़ो अभियान पर निकलें राहुल-जदयू

रांची: जदयू के प्रदेश प्रवक्ता सागर कुमार ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर निकले हैं. फ़िलहाल उनकी यात्रा झारखंड में है. तेलंगाना में उनके विधायकों के साथ अन्याय हुआ. उन्हें बन्दी की तरह रखा गया और पूरे समय उन पर कड़ी निगरानी रखी गयी. यह अन्याय है. उन्होंने कहा झामुमो, कांग्रेस व राजद की सरकार ने झारखंड के युवाओं को पांच लाख नौकरी, पिछड़ा वर्ग का आरक्षण बढ़ाने का वादा किया था, जो अब तक पूरा नहीं हुआ. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जहां जा रहे, वहां उनका विरोध हो रहा है. झारखंड के जनमानस में भारत जोड़ो न्याय यात्रा का प्रभाव शून्य है. उन्होंने कहा कि भारत एकजुट है. राहुल गांधी को भारत नहीं कांग्रेस जोड़ो अभियान पर निकलना चाहिए. कांग्रेस के सारे वरिष्ठ नेता पार्टी छोड़ कर जा रहे हैं. उन्हें जोड़ने का प्रयास करना चाहिए.

विज्ञापन
विज्ञापन
Jaya Bharti

लेखक के बारे में

By Jaya Bharti

This is Jaya Bharti, with more than two years of experience in journalistic field. Currently working as a content writer for Prabhat Khabar Digital in Ranchi but belongs to Dhanbad. She has basic knowledge of video editing and thumbnail designing. She also does voice over and anchoring. In short Jaya can do work as a multimedia producer.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola