Live Updates

Jharkhand Breaking News LIVE: गिरिडीह पुलिस ने 4 साइबर अपराधियों को धर दबोचा

Updated:
विज्ञापन

Jharkhand Breaking News: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बनें हमारे साथ…

विज्ञापन

गिरिडीह पुलिस ने 4 साइबर अपराधियों को धर दबोचा

गिरिडीह पुलिस ने चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बगोदर थाना क्षेत्र के नावाडीह में छापेमारी कर इनको गिरफ्तार किया. इनके नाम जीत कुमार दास, अनुज पंडित, शिवा साव और सूरज कुमार साव हैं.

हेमंत सोरेन अब भी लापता, उनके ठिकानों से मिले 36 लाख रुपए

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कहा है कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अभी भी लापता हैं. ईडी की टीम ने उनके दिल्ली स्थित आवास से 36 लाख रुपए नकद और दो कार जब्त की है. ईडी की टीम जमीन घोटाला से जुड़े धनशोधन मामले में उनके दिल्ली स्थित आवास पर जांच करने के लिए गई थी. सूत्रों के हवाले से न्यूज एजेंसी एएनआई ने यह जानकारी दी है.

जमशेदपुर में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का 31 जनवरी का कार्यक्रम स्थगित

जमशेदपुर के बिष्टुपुर गोपाल मैदान में 31 जनवरी 2024 को निर्धारित अबुआ आवास के कोल्हान प्रमंडलीय कार्यक्रम को अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया है. कार्यक्रम की तैयारी को लेकर सोमवार सुबह से लेकर शाम तक डीडीसी, एसडीओ, डीटीओ समेत अन्य प्रशासनिक पदाधिकारी लगे हुए थे. देर शाम को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के स्थगित होने की सूचना रांची राज्य मुख्यालय से डीसी कार्यालय को प्राप्त हुई.

राज्यपाल ने मुख्य सचिव और गृह सचिव को किया तलब

मुख्यमंत्री के खिलाफ ईडी की कार्रवाई की वजह से चल रही राजनीतिक गहमागहमी के बीच राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने मुख्य सचिव और गृह सचिव को तलब किया है. मुख्य सचिव, गृह सचिव और पुलिस महानिदेशक राजभवन पहुंच चुके हैं.

भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस वाया मुरी आज रद्द

लिंक रेक के विलंब से चलने की वजह से रांची रेल मंडल से होकर चलने वाली ट्रेन संख्या 22823 भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन (वाया-मुरी) 30 जनवरी 2024 को भुवनेश्वर से रद्द रहेगी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 4 फरवरी का धनबाद दौरा स्थगित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 4 फरवरी का धनबाद दौरा स्थगित हो गया है. उन्हें हर्ल फैक्ट्री के कार्यक्रम में शामिल होना था. इसके पहले भी एक बार पीएम मोदी का कार्यक्रम स्थगित हो चुका है.

विज्ञापन
विज्ञापन
मिथिलेश झा

लेखक के बारे में

By मिथिलेश झा

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola