Live Updates

Jharkhand Breaking News LIVE: रांची-दुमका एक्सप्रेस 28 जनवरी को रांची से 90 मिनट देर से खुलेगी

Updated:
विज्ञापन

Jharkhand Breaking News: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बनें हमारे साथ…

विज्ञापन

रांची-दुमका एक्सप्रेस 28 जनवरी को रांची से 90 मिनट देर से खुलेगी

आसनसोल रेल मंडल में विकास कार्य हेतु ट्रैफिक तथा पावर ब्लॉक लिया जाएगा. ट्रेन संख्या 13320 रांची-दुमका एक्सप्रेस ट्रेन 28 जनवरी को अपने निर्धारित प्रस्थान समय से 90 मिनट विलंब से रांची से प्रस्थान करेगी.

बोकारो में दुष्कर्म में दोषी जवान व उसके भाई को 20-20 साल सश्रम कारावास

बोकारो: अपर सत्र न्यायाधीश चतुर्थ योगेश कुमार सिंह की अदालत ने शनिवार को दुष्कर्म में दोषी आर्मी जवान रवि गगराई और उसके चालक भाई सूरज गगराई को 20-20 साल सश्रम कारावास की सजा सुनायी. दोनों पर 20-20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया.

हजारीबाग में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प, नौ लोग घायल

बड़कागांव : हजारीबाग जिले के बड़कागांव के कर्णपुरा कॉलेज में गणतंत्र दिवस को तिरंगा फहराने को लेकर डिग्री कॉलेज एवं इंटर कॉलेज प्रबंधन के बीच झड़प हो गई. इसमें दोनों पक्षों के नौ लोग घायल हो गए. कॉलेज की ओर से कर्ण कॉलेज के संस्थापक पूर्व प्राचार्य रामसेवक, इंटर कॉलेज की प्राचार्य मनीषा भारती, स्टाफ दीपक कुमार, आशा देवी, अक्षय पांडेय एवं कई छात्र घायल हो गए, जबकि दूसरे पक्ष डिग्री कॉलेज की ओर से शिक्षिका ललिता कुमारी, अनु कुमारी, शिक्षक चंचल कुमार महतो, ज्योति जलधार घायल हो गए. सूचना मिलने पर बड़कागांव की विधायक अंबा प्रसाद मौके पहुंचीं और दोनों पक्षों को शांत कराने का प्रयास किया.

पलामू में लगी लोक अदालत, 65 मामलों का निबटारा

मेदिनीनगर: सिविल कोर्ट में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में लोक अदालत का आयोजन किया गया. सुलह समझौते के आधार पर 65 मामलों का निष्पादित किया गया. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव अर्पित श्रीवास्तव ने बताया कि मामले के निष्पादन के लिए नौ पीठों का गठन किया गया था. लोक अदालत में सभी न्यायिक पदाधिकारी समेत अन्य मौजूद थे.

रांची में नशा मुक्त भारत अभियान को लेकर साइकिल रैली रवाना

रांची: उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने शनिवार को समाहरणालय परिसर से नशा मुक्त भारत अभियान को लेकर साइकिल रैली को रवाना किया. रांची जिला समाज कल्याण विभाग द्वारा यह रैली आयोजित की गई है. इसी के तहत नशा मुक्त भारत अभियान चलाया जा रहा है.

रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस आज रीशेड्यूल

लिंक रेक के विलंब से चलने की वजह से ट्रेन संख्या 20839 रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस को आज के लिए रीशेड्यूल किया गया है. यह ट्रेन अपने अपने निर्धारित समय 18:10 बजे की जगह 23:45 बजे रांची से खुलेगी.

विज्ञापन
विज्ञापन
Jaya Bharti

लेखक के बारे में

By Jaya Bharti

This is Jaya Bharti, with more than two years of experience in journalistic field. Currently working as a content writer for Prabhat Khabar Digital in Ranchi but belongs to Dhanbad. She has basic knowledge of video editing and thumbnail designing. She also does voice over and anchoring. In short Jaya can do work as a multimedia producer.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola