Live Updates

Jharkhand Breaking News: राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को आजसू का मिला साथ

Updated:
विज्ञापन

Jharkhand Breaking News Updates: भारत का 28वां राज्य है झारखंड. इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

विज्ञापन

राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के नामांकन में सुदेश महतो हुए शामिल

रांची : NDA की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने आज नामांकन किया. इस मौके पर पीएम मोदी समेत अन्य केंद्रीय मंत्री और पार्टी के सीनियर नेता साथ थे. इस मौके पर आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो भी उपस्थित दिखे. बता दें कि झारखंड विधानसभा में आजसू के दो विधायक हैं. इस दौरान NDA के सहयोगी दल के नेता भी मौजूद थे.

8 हजार रुपये घूस लेते नगरउंटारी SDPO के रीडर गिरफ्तार

गढ़वा : पलामू ACB की टीम ने गढ़वा जिला के नगरउंटारी SDPO के रीडर अनिल सिंह को आठ हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार किया है. रमना थाना में दर्ज एक मामले को लेकर एसडीपीओ से मदद कराने के एवज में रुपये की मांग की गयी थी.

जरीडीह थाना के ASI गुप्तेश्वर पांडे को घूस लेते गिरफ्तार

Jharkhand Breaking News: राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को आजसू का मिला साथ

बोकारो (मुकेश) : धनबाद से आयी भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (Anti Corruption Bureau- ACB) ने रिश्वत लेते हुए जरीडीह थाना के एक सहायक अवर निरीक्षक (ASI) गुप्तेश्वर पांडेय को रंगेहाथ गिरफ्तार किया. उसे जरीडीह थानाक्षेत्र के फोरलेन से उस वक्त पकड़ा गया जब वह शिकायतकर्ता महावीर महतो से रिश्वत के तौर पर तीन हजार रुपये ले रहा था. बिजली विभाग के एक केश मैनेज करने एवं उसमें उसकी मदद करने के नाम पर रिश्वत मांगी जा रही थी. इसी सूचना पर एएसआई को पकड़ने के लिए धनबाद से ACB की एक टीम यहां आयी हुई थी. जैसे ही उक्त पुलिस अधिकारी ने रिश्वत की रकम पकड़ी, उसे रंगेहाथ दबोच लिया गया. एसीबी की टीम गिरफ्तार एएसआई को अपने संग धनबाद लेकर लौट गयी है. बताया गया कि एएसआई श्री पांडे पेट्रोलिंग कर रहे थे, तभी बिजली विभाग के ड्राइवर महावीर महतो से तीन हजार रुपये जैना मोड़ चौक में ले रहा था, तभी एसीबी की टीम ने उसे धर-दबोचा.

जिंदा जले कल्याणी में पोकलेन ऑपरेटर

Jharkhand Breaking News: राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को आजसू का मिला साथ

फुसरो : CCL ढोरी एरिया के SDOCM परियोजना के कल्याणी में आउटसोर्सिंग BLA कंपनी के पोकलेन में आग लग गयी. फायर जोन में कार्य के दौरान पोकलेन में आग लगने से ऑपरेटर महेंद्र यादव की जलने से मौत हो गयी. पोकलेन में आग इतनी भयवाह थी कि महेंद्र को बचाने के लिए रेस्क्यू भी नहीं हो पाया. जिस कारण पोकलेन में ही जिंदा जलकर महेंद्र की मौत हो गयी. घटना के बाद टैंकर से पोकलेन में लगे आग को बुझाने का प्रयास जारी है. वहीं, मौके पर सीसीएल अधिकारी और काफी संख्या में मजदूर मौजूद हैं.

घायल नदीम को एयर एंबुलेंस से भेजा गया दिल्ली

रांची : 10 जून को रांची के मेन रोड में हुई हिंसा में घायल नदीम को बेहतर इलाज के लिए एयर एंबुलेंस से दिल्ली स्थित मेदांता अस्पताल भेजा गया है. आपको बता दें कि नदीम का इलाज रांची के रिम्स में चल रहा था.

नशे के सौदागरों के खिलाफ रेड, दो गिरफ्तार

पलामू (नौशाद): पलामू ज़िले की हुसैनाबाद पुलिस ने नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. शहर के बख्शी स्कूल के समीप पुलिस ने छापामारी कर गुरुवार की रात दो हेरोइन तस्कर को गिरफ्तार किया है. इनके पास से 15 पुड़िया करीब 1500 मिलीग्राम हेरोइन बरामद किया गया. पुलिस को इस संबंध में गुप्त सूचना मिली थी. इसी आधार पर पुलिस ने छापामारी अभियान चलाया. हुसैनाबाद पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि शहर में हेरोइन बेचे जाने की सूचना पर रेड की गयी.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola