Jharkhand Breaking News: हजारीबाग के एक गर्ल्स हॉस्टल से युवती का मिला शव

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Jharkhand Breaking News Live Updates: राज्यपाल रमेश बैस शुक्रवार को जमशेदपुर व शनिवार को देवघर में रहेंगे. जमशेदपुर में वे बिष्टुपुर साउथ पार्क स्थित श्री सत्य साई संजीवनी हॉस्पिटल का उद्घाटन करेंगे. ऐसे ही तमाम खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

विज्ञापन

हजारीबाग के एक गर्ल्स हॉस्टल से युवती का मिला शव

हजारीबाग : कोरा थाना क्षेत्र के बाबूगांव की नैंसी गर्ल्स हॉस्टल में एक 18 वर्षीय युवती प्रियांशी कुमारी का शव पंखा से झूलता पुलिस को मिला है. मृतका बरही थाना क्षेत्र के गोरिया कर्मा गावं के सुरेश राणा की पुत्री है. कोरा पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल, हजारीबाग भेज दिया है. इस संबंध में कोरा थाना प्रभारी उत्तम तिवारी ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है. युवती के परिजनों का आने का इंतजार है. पुलिस घटना की जांच कर रही है.

रामगढ़ के भुरकुंडा में नवविवाहित महिला ने लगायी फांसी

भुरकुंडा (रामगढ़) : जिले के भुरकुंडा थाना क्षेत्र स्थित टालीवान धौड़ा में एक नवविवाहिता महिला निशा कुमारी पति करन पासवान (22 वर्ष) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. जानकारी के अनुसार, निशा घर पर अकेली थी. पति घर से बाहर गये थे. घर आने पर करन ने पत्नी निशा को घर के अंदर पंखे से दुपट्टा के सहारे फांसी से झूलता देखकर शोर मचाया. शोर सुनकर स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हुआ और आनन-फानन में महिला को भुरकुंडा सीसीएल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने इलाज के दौरान मृत घोषित किया.

हजारीबाग के पंडवा नदी पुल के नीचे पुलिस ने हथियार और कारतूस किया बरामद

टाटीझरिया : हजारीबाग-बगोदर NH- 100 मुख्य मार्ग स्थित टाटीझरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत होलंग के पंडवा नदी पर बने पुल के नीचे पुलिस ने छापेमारी कर अवैध हथियार और कारतूस को बरामद किया है. इस संबंध में टाटीझरिया थाना प्रभारी ने बताया कि पुल के नीचे पिलर के पास कुछ सामान मिला. पुलिस ने जब जांच पड़ताल की, तो काफी संख्या में अवैध हथियार और कारतूस मिला.

हेमंत सोरेन ने कहा- हमें चोर-उचक्का समझ रहे थे, अंग्रेजों की तरह इन्हें भी भगायेंगे

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कांके रोड स्थित अपने सरकारी आवास में यूपीए विधायकों के साथ बैठक के बाद कार्यकर्ताओं और पत्रकारों को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि हमें ये लोग चोर-उचक्का समझ रहे थे. इसलिए इस तरह पूछताछ के लिए बुलाया. श्री सोरेन ने कहा कि अंग्रेजों को जिस तरह से हमने इस देश से खदेड़ा था, इन्हें भी झारखंड से खदेड़ देंगे.

हमारी एकता ही हमारे राज्य को बचा सकती है

JMM कारर्यकर्ताओं के संबोधन में CM हेमंत सोरेन ने कहा कि हमारी एकता ही हमारे राज्य को बचा सकती है.

हेमंत सोरेन का संबोधन

हेमंत सोरेन ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि कई लोग करोड़ो रुपये हजम कर विदेश चले गये. लेकिन अब इनके षंडयंत्र को नाकाम करना पड़ेगा. आने वाला समय में मजबूर गरीब भी मुंह तोड़ जवाब देंगे. लोगों को सही और गलत की पहचान करने की जरूरत है. जब-जब जेएमएम पार्टी पर विपत्ती आई तब-तब और मजबूत हुआ है.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola