ePaper
Live Updates

Jharkhand Assembly Winter Session LIVE: बीजेपी के हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही बुधवार 11 बजे तक स्थगित

Updated at : 20 Dec 2022 1:22 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Assembly Winter Session LIVE: बीजेपी के हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही बुधवार 11 बजे तक स्थगित

Jharkhand Assembly Winter Session LIVE: झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन भी हंगामेदार रहा. बीजेपी विधायकों के हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही बुधवार 11 बजे तक स्थगित कर दी गयी. सदन के बाहर व अंदर बीजेपी विधायकों ने जमकर हंगामा किया.

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
1:22 PM. 20 Dec 221:22 PM. 20 Dec

सदन की कार्यवाही बुधवार 11 बजे तक स्थगित

सदन में बीजेपी विधायकों ने दूसरे दिन भी जमकर हंगामा किया. हो-हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही बुधवार 11 बजे तक स्थगित कर दी गयी. सदन के बाहर व अंदर बीजेपी विधायकों ने हंगामा किया.

1:22 PM. 20 Dec 221:22 PM. 20 Dec

नियोजन नीति पर बोले हेमंत सोरेन

बीजेपी के हंगामे के बीच सीएम हेमंत सोरेन ने सदन में कहा कि राज्य में पहली बार नियोजन नीति रद्द नहीं हुई है. तीसरी बार नियोजन नीति रद्द हुई है. इससे पहले भी रघुवर सरकार की नियोजन नीति रद्द की गयी है.

1:22 PM. 20 Dec 221:22 PM. 20 Dec

सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू, बीजेपी का हंगामा

झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र की कार्यवाही दोबारा शुरू हुई. इस बीच बीजेपी विधायकों का हंगामा जारी है. स्पीकर के आग्रह के बाद भी बीजेपी विधायक शांत नहीं हो रहे.

11:31 AM. 20 Dec 2211:31 AM. 20 Dec

विधानसभा की कार्यवाही 12:45 बजे तक स्थगित

सदन में हो-हंगामे के बीच स्पीकर रबींद्रनाथ महतो ने विधानसभा की कार्यवाही 12:45 बजे तक स्थगित कर दी.

11:31 AM. 20 Dec 2211:31 AM. 20 Dec

लंबोदर महतो ने उठाया बालू घाटों का मुद्दा

आजसू विधायक लंबोदर महतो ने सदन में कहा कि सवाल का सही जवाब नहीं दिया गया है. सवाल कुछ है, जबकि जवाब कुछ है. उन्होंने बालू घाट का मुद्दा उठाया. कितने बालू घाटों की नीलामी हुई है और बालू घाटों की नीलामी नहीं होने से कितना नुकसान हुआ है. इसकी जानकारी मांगी.

11:31 AM. 20 Dec 2211:31 AM. 20 Dec

हंगामे के बीच सदन में प्रश्न काल

झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र की कार्यवाही शुरू हो गयी है. सदन में बीजेपी के हंगामे के बीच प्रश्न काल जारी है. हालांकि स्पीकर रबींद्रनाथ महतो उनसे शांत होने की अपील कर रहे हैं. विधायक सरयू राय के सवाल पर शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने जवाब दिया. उन्होंने कहा कि नियमसंगत नहीं होगा, तो कार्रवाई करेंगे.

11:31 AM. 20 Dec 2211:31 AM. 20 Dec

सदन के बाहर बीजेपी का प्रदर्शन

झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है. सदन में द्वितीय अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा. इससे पहले सदन के बाहर बीजेपी विधायकों का प्रदर्शन जारी है. रोजगार समेत कई मुद्दों को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है.

11:31 AM. 20 Dec 2211:31 AM. 20 Dec

सदन में आज पेश किया जायेगा अनुपूरक बजट

राज्य सरकार चालू वित्तीय वर्ष के लिए मंगलवार को द्वितीय अनुपूरक बजट पेश करेगी. अनुपूरक बजट में केंद्रीय योजनाओं और केंद्र प्रायोजित योजना मद में केंद्र से मिली राशि के खर्च का प्रावधान किया गया है. इसके अलावा जिन योजनाओं में केंद्र से मिली हिस्सेदारी में कम प्रावधान किया गया है उसमें संशोधित बजटीय उपबंध किया गया है. राज्य के द्वितीय अनुपूरक के करीब 2000 करोड़ रुपये होने की संभावना जतायी जा रही है.

11:31 AM. 20 Dec 2211:31 AM. 20 Dec

साहिबगंज की घटना पर बोले सीएम हेमंत सोरेन

सदन के बाहर सोमवार को सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि क्या दिल्ली, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश में घटनाएं नहीं घटती हैं. कहां ऐसी घटनाएं नहीं घटती हैं. मुझे लगता है कि समाज में विकृतियां फैल रही हैं. यह समाज के लिए चिंता का विषय है. ऐसी विकृतियां क्यों हो रही हैं, यह भी चर्चा का एक विषय है. इसका समाधान कैसे हो, यह हर वर्ग व समाज के लिए चिंता का विषय है. मेरा मानना है कि इस तरह की घटनाओं को कुचलने का प्रयास होना चाहिए.

11:31 AM. 20 Dec 2211:31 AM. 20 Dec

हंगामे के बीच दी जा रही थी श्रद्धांजलि

झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन सदन दिवंगत हस्तियों को याद कर रहा था. उधर, सदन में हो-हंगामा थम नहीं रहा था. सत्ता पक्ष के विधायकों का कहना था कि इससे देशभर में झारखंड विधानसभा की गलत छवि बनेगी. स्पीकर श्री महतो का कहना था कि आप चर्चा के दौरान अपनी बातें रखें.

11:31 AM. 20 Dec 2211:31 AM. 20 Dec

मार्शल ने रणधीर सिंह को किया सदन से बाहर

स्पीकर रबींद्रनाथ महतो के मना करने पर भी रणधीर सिंह बैठने को तैयार नहीं थे. इसके बाद स्पीकर श्री महतो ने विधायक को सदन की कार्यवाही से बाहर करने का निर्देश दिया. मार्शल ने उन्हें बाहर कर दिया. इसके बाद विधायक भानु प्रताप शाही, विरंची नारायण, अमर बाउरी, अनंत ओझा, नवीन जायसवाल व अन्य विधायक जोर-जोर से बोलने लगे.

11:31 AM. 20 Dec 2211:31 AM. 20 Dec

पहला दिन रहा हंगामेदार

झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र का पहला दिन (सोमवार) हंगामेदार रहा. साहिबगंज की पहाड़िया युवती रेबिका की हत्या का मामला सदन के बाहर और अंदर गूंजा. भाजपा विधायकों ने हत्याकांड के खिलाफ प्रदर्शन किया व सरकार को घेरा. सदन में भाजपा के विधायक वेल में घुसे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. सरकार पर तुष्टीकरण का आरोप लगाया. भाजपा विधायक रणधीर सिंह सीट पर खड़े हो गये और जोर-जोर से बोलने लगे.

11:31 AM. 20 Dec 2211:31 AM. 20 Dec

प्रश्नकाल के बाद द्वितीय अनुपूरक बजट होगा पेश

झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज (मंगलवार) दूसरा दिन है. प्रश्नकाल के बाद सरकार सदन में वित्तीय वर्ष 2022-23 का द्वितीय अनुपूरक बजट पेश करेगी. इसके बाद तीसरे दिन 21 दिसंबर को अनुपूरक बजट पर चर्चा की जाएगी.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola