झारखंड विधानसभा स्पीकर ने 18 विधायकों को किया सदन से निलंबित, अमर बाउरी बोले- ये लोकतंत्र की हत्या

Published by : Sameer Oraon Updated At : 01 Aug 2024 12:28 PM

विज्ञापन

सदन के बाहर प्रदर्शन करते भाजपा विधायक

झारखंड विधानसभा के स्पीकर रवींद्रनाथ महतो ने 18 विधायकों को निलंबित कर दिया है. जिसके बाद अमर बाउरी ने इसे लोकतंत्र की हत्या करार दिया है.

विज्ञापन

रांची : झारखंड विधानसभा स्पीकर रवींद्रनाथ महतो ने भाजपा के 18 विधायकों को निलंबित कर दिया है. उन्होंने ये कार्रवाई विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के प्रस्ताव पर की. स्पीकर ने नियमावली 299 और 310 का जिक्र करते हुए कहा कि मैं इसके लिए निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र हूं और ये हमारा विशेषाधिकार हैं. जिसके बाद उन्होंने विपक्ष के 18 विधायकों को सस्पेंड करने का फैसला सुनाया. स्पीकर की इस कार्रवाई के बाद अमर बाउरी ने इसे लोकतंत्र की हत्या बताया है.

क्या है मामला

दरअसल बुधवार रात से ही भाजपा के विधायक नौकरी, बेरोजगारी भत्ता पर सरकार के जवाब को लेकर विधानसभा परिसर में ही रूक गये. इसके बाद गुरुवार सुबह जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरु हुई तो गिरिडीह से विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने कई विधायकों का नाम लेकर स्पीकर से कार्रवाई की मांग की. जिसके बाद स्पीकर ने विपक्ष के कई नेताओं का नाम लेकर उनका आचरण सदन के अनुरूप नहीं बताते हुए निलंबित कर दिया.

अमर बाउरी बोले- लोकतंत्र की हुई हत्या

18 विधायकों के निलंबन होने के बाद नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने कहा कि आज लोकतंत्र की हत्या दिन दहाड़े स्पीकर ने कर दी है. बिना किसी दोष के स्पीकर ने जो रवैया अपनाया है, उससे ये पता चलता है कि सरकार निरंकुश हो चुकी है. सुदिव्य कुमार सोनू के कहने पर इस तरह से हमे सस्पेंड कर दिया गया है. आज पूरे भारत के इतिहास में पहली बार 18 विधायकों को सस्पेंड किया गया है. जिन चुनावी वादों पर सरकार सत्ता में आई थी, आज उसका कोई हिसाब किताब नहीं है. स्पीकर ने जो हमारे अधिकार को छीना है. कांग्रेस ने पहले इमरजेंसी लगाई थी, आज कांग्रेस जेएमएम ने मिलकर अघोषित इमरजेंसी लागू की है. मीडियाकर्मियों के जाने पर भी रोक लगा दी.

विधानसभा चुनाव में जनता उखाड़ फेंकेगी इस सरकार को

अमर बाउरी ने कहा कि स्पीकर महोदय जो आचरण की बात कर रहे हैं, उनके पहले का वीडियो आप देख लीजिए. किस तरह से वह व्यवहार करते थे. हमने ऐसा कुछ भी व्यवहार नहीं किया है, फिर भी हमें सस्पेंड कर दिया गया है. जनता सरकार के इस रवैये को देख रही है. विधानसभा चुनाव में जनता उन्हें उखाड़ कर फेंकेगी. स्पीकर हाथ उठा कर चैलेंज कर रहे हैं. उन्हें देखकर ऐसा लगता ही नहीं कि वह विधानसभा के स्पीकर हैं. किसी भी स्पीकर ने आज तक ऐसा व्यवहार नहीं किया है.

Also Read: Jharkhand Politics: जदयू झारखंड में एनडीए गठबंधन में लड़ेगा विधानसभा चुनाव…

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola