ePaper

झामुमो ने भाजपा सांसद निशिकांत दुबे पर साधा निशाना, कहा- रघुवर सरकार के भ्रष्टाचार को वर्तमान से न जोड़ें

Updated at : 30 Sep 2022 9:42 AM (IST)
विज्ञापन
झामुमो ने भाजपा सांसद निशिकांत दुबे पर साधा निशाना, कहा- रघुवर सरकार के भ्रष्टाचार को वर्तमान से न जोड़ें

झामुमो ने बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे की ट्वीट पर जवाब देते हुए कहा कि वे रघुवर सरकार के भ्रष्टाचार व पाप को वर्तमान से जोड़ने का काम कर रहे हैं. निशिकांत दूबे ने कहा था कि आदिवासी लड़कियों से शादी कर पीएफआइ के सदस्यों ने संताल में खरीदी 10 हजार एकड़ जमीन.

विज्ञापन

रांची: झामुमो ने भाजपा सांसद निशिकांत दूबे की ओर से ट्वीट किये गये उस खबर पर सवाल उठाया है, जिसमें कहा गया है कि आदिवासी लड़कियों से शादी कर पीएफआइ के सदस्यों ने संताल में खरीदी 10 हजार एकड़ जमीन. पार्टी के वरिष्ठ नेता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि भाजपा सांसद रघुवर सरकार के भ्रष्टाचार व पाप को हेमंत सरकार व झामुमो से जोड़ने का काम कर रहे हैं.

सासंद ने 25 जुलाई 2018 को प्रकाशित खबर को ट्वीट कर उसे इस सरकार से जोड़ा है. सच्चाई यह है कि जो संगठन रघुवर सरकार में पला बढ़ा, उसका दोष इस सरकार पर मढ़ा जा रहा है. भाजपा के नेता हर घटना को पीएफआइ से जोड़ने का काम कर रहे हैं. पौड़ी में अंकिता के साथ हुई घटना पर भी भाजपा नेताओं को स्टैंड साफ करना चाहिए.

श्री भट्टाचार्य ने कहा कि हेमंत सरकार की ओर से लगातार जनहित में लिये जा रहे फैसले से भाजपा नेता पूरी तरह से बौखला गये हैं. लोगों में भ्रम की स्थिति उत्पन्न की जा रही है. उन्होंने कहा कि ट्विटर को यह फैक्ट चेक करना चाहिए कि उसके प्लेटफॉर्म का दुरुपयोग नहीं हो. अगर इसके माध्यम से भ्रामक तथ्य प्रचारित हो रहे हैं तो ट्विटर को अपनी जिम्मेवारी लेनी चाहिए. ऐसे व्यक्ति को बॉयकाट कर उस पर रोक लगानी चाहिए. एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सभी धर्मों से जुड़े अतिवादी संगठनों का बहिष्कार होना होना जरूरी है. ऐसे संगठनों को चिह्नित कर बहिष्कृत किया जाना चाहिए.

श्री भट्टाचार्य ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागत के मदरसा में कुरान के साथ-साथ गीता पढ़ाये जाने की सलाह पर चुटकी ली. कहा कि उन्हें पहले सरस्वती शिशु मंदिर में कुरान व बाइबल पढ़ाने की बात करनी चाहिए. उन्होंने सरयू राय पर कटाक्ष करते हुए कहा कि रघुवर सरकार में बतौर मंत्री मलाई खाने के बाद अब इस सरकार पर निशाना साधने लगे हैं.

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola