जेसीएमयू प्रबंधन को सौंपेगा समस्याओं से संबंधित ज्ञापन

Updated:
विज्ञापन
जेसीएमयू प्रबंधन को सौंपेगा समस्याओं से संबंधित ज्ञापन

झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन क्षेत्रीय कमेटी की बैठक बेंती मैदान में बुधवार को गणेश भुईयां की अध्यक्षता में हुई.

विज्ञापन

पिपरवार. झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन क्षेत्रीय कमेटी की बैठक बेंती मैदान में बुधवार को गणेश भुईयां की अध्यक्षता में हुई. इसमें संडे कटौती को लेकर हुए आंदोलन की समीक्षा की गयी. आंदोलन की सफलता के लिए एकजुटता दिखाने के लिए मजदूरों व संयुक्त मोर्चा सफल नेतृत्व को बधाई दी गयी. बैठक में क्षेत्र के असंगठित मजदूरों की समस्याओं, रोजगार आदि पर चर्चा की गयी. इसके अलावा सीसीएल कर्मियों के मेडिकल कार्ड, सेवा पुस्तिका में सुधार, सीएमपीएफ, ग्रेच्यूटी, सैप एप में नाम सुधार, विभागीय कार्य को बढ़ावा, ठेकेदारी प्रथा को बंद करने आदि मांगों को लेकर प्रबंधन को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया. संचालन प्रदीप महतो ने किया. मौके पर क्षेत्रीय सचिव इकबाल हुसैन, अर्जुन गंझू, वीरू मुंडा अनिल राम, जुगल सिंह, इलियास टाना भगत, कामेश्वर गंझू, सुभाष महतो, भीम साव, संदीप महतो, राजू साहू, बसंत उरांव, ललन करमाली, अजमल, संजीव महतो, प्रदीप महतो, मुकेश साहू, आदित्य महतो, कलुआ उरांव, नरेश गंझू, साबिर, दीरपाल टाना भगत, संतोष उरांव, सैफुल्लाह आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Jitendra Rana

लेखक के बारे में

By Jitendra Rana

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola