ePaper

Jharkhand News: जैक अध्यक्ष डॉ अनिल कुमार महतो व उपाध्यक्ष विनोद सिंह की नियुक्ति की अधिसूचना जारी

Updated at : 18 Jan 2022 4:10 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand News: जैक अध्यक्ष डॉ अनिल कुमार महतो व उपाध्यक्ष विनोद सिंह की नियुक्ति की अधिसूचना जारी

Jharkhand News: रांची विश्वविद्यालय के गणित विभाग के सेवानिवृत्त प्रोफेसर डॉ अनिल कुमार महतो को जैक का अध्यक्ष और केसीबी कॉलेज बेड़ो के प्रभारी प्राचार्य विनोद सिंह को जैक का उपाध्यक्ष बनाया गया है. आज नियुक्ति की अधिसूचना जारी कर दी गयी.

विज्ञापन

Jharkhand News: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) के अध्यक्ष डॉ अनिल कुमार महतो और उपाध्यक्ष विनोद सिंह की नियुक्ति की अधिसूचना आज मंगलवार को जारी कर दी गयी. स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने इस संदर्भ में अधिसूचना जारी की है. आपको बता दें कि करीब एक माह पहले शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने अपने आवास पर प्रेस वार्ता कर इनके नामों की घोषणा की थी.

रांची विश्वविद्यालय के गणित विभाग के सेवानिवृत्त प्रोफेसर डॉ अनिल कुमार महतो को जैक का अध्यक्ष और केसीबी कॉलेज बेड़ो के प्रभारी प्राचार्य विनोद सिंह को जैक का उपाध्यक्ष बनाया गया है. आपको बता दें कि जैक अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का कार्यकाल तीन वर्षों का होगा. कार्यकाल की गणना योगदान की तिथि से की जायेगी. डॉ अनिल महतो जैक के पांचवें अध्यक्ष हैं. डॉ शालिग्राम यादव व डॉ अरविंद सिंह दो-दो टर्म अध्यक्ष रहे थे, जबकि लक्ष्मी सिंह व डॉ आनंद भूषण एक-एक कार्यकाल के अध्यक्ष रहे थे.

Also Read: टेरर फंडिंग मामले में अब कभी भी गिरफ्तार हो सकते हैं तीनों आरोपी, झारखंड हाईकोर्ट का राहत देने से इनकार

विनोद बिहारी महतो कोयलांचल विवि के प्रोवीसी रहे प्रो (डॉ) अनिल कुमार महतो के पास लगभग 35 साल का शिक्षण अनुभव है. प्रो महतो रांची विवि स्नातकोत्तर गणित विभाग में 23 वर्ष तक रहे और वहां के अध्यक्ष भी बने. एमसीए के निदेशक रहे. वर्ष 1999-2015 तकरांची विवि के परीक्षा नियंत्रक रहे.

Also Read: 7वीं-10वीं JPSC पीटी में 8 प्रश्नों के गलत उत्तर मामले में झारखंड हाईकोर्ट 25 जनवरी को सुनायेगा फैसला

केबीसी कॉलेज बेड़ो के प्रभारी प्राचार्य रह चुके डॉ विनोद सिंह का जन्म सात जनवरी 1964 को हुआ है. इनकी पहली पोस्टिंग 14 फरवरी 1987 को एसएसजेएसएन कॉलेज गढ़वा में बॉटनी के व्याख्याता के रूप में हुई. डॉ सिंह वर्षों तक राजनीति से भी जुड़े रहे हैं.

Also Read: अफ्रीका के माली में फंसे मजदूर कैसे हैं और कब लौटेंगे झारखंड, श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने ली इनकी सुध

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola