JAC 10वीं और 12वीं के छात्र स्क्रूटनी के लिए इस तारीख से कर सकते हैं आवेदन, ये है पूरी प्रक्रिया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Jun 2023 12:04 PM
जैक ने जो पत्र जारी किया है उसके मुताबिक मैट्रिक के विद्यार्थी को प्रत्येक विषय के लिए 450 रुपये व इंटर के लिए 750 रुपये देने होंगे. झारखंड एकेडिमिक काउंसिल ने ये भी कहा है कि स्क्रूटनी के तहत मूल्यांकित प्रश्नों का फिर से मूल्यांकन नहीं किया जायेगा.
झारखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम बीते दिनों जारी कर दिया गया. रिजल्ट के बाद से ही कई छात्र ऐसे हैं जो अपने मार्क्स से संतुष्ट नहीं है. अब ऐसे छात्र स्क्रूटनी के आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए छात्रों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा. स्क्रूटनी के लिए आवेदन जमा करने की तिथि छह से 21 जून तक रखी गयी है. जैक ने इस संबंध में पत्र जारी कर दिया है.
जैक ने जो पत्र जारी किया है उसके मुताबिक मैट्रिक के विद्यार्थी को प्रत्येक विषय के लिए 450 रुपये व इंटर के लिए 750 रुपये देने होंगे. झारखंड एकेडिमिक काउंसिल ने ये भी कहा है कि स्क्रूटनी के तहत मूल्यांकित प्रश्नों का फिर से मूल्यांकन नहीं किया जायेगा. इससे अंक में वृद्धि की संभावना काफी कम रहती है. स्क्रूटनी के तहत उत्तरपुस्तिका में अंदर के पृष्ठों पर दिये गये अंक अगर मुख्य पृष्ठ पर अंकित नहीं होंगे, तो उसे अंकित कर जोड़ा जायेगा. किसी प्रश्न का मूल्यांकन नहीं होने पर उसका मूल्यांकन व अंकों के योग में गलती होने पर उसमें सुधार किया जायेगा.
इच्छुक विद्यार्थी झारखंड एकेडमिक काउंसिल की वेबसाइट www.jac.jharkhand.gov.nic/in के माध्यम से आवेदन जमा कर सकते हैं. निर्धारित तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किया जायेगा. जैक ने ये भी कहा है कि ओएमआर शीट एवं आंतरिक मूल्यांकन के अंक की स्क्रूटनी नहीं होगी.
आपको बता दें कि बोर्ड परीक्षा में असफल छात्रों के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा आयोजित होगी. इसकी तिथि जल्द ही जैक की वेबसाइट पर जारी होगा. हालांकि, आवेदक वैकल्पिक विषय सहित केवल तीन विषयों में कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
चरण 1: झारखंड अकादमिक परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
चरण 2: दिए गए माध्यमिक या इंटरमीडिएट ऑनलाइन स्क्रूटनी एप्लिकेशन लिंक पर क्लिक करें
चरण 3: नए पंजीकरण पर क्लिक करें और पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करने के लिए रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करें
चरण 4: लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके पोर्टल पर लॉगिन करें
चरण 5: स्क्रूटनी के लिए आवेदन करने के लिए विषयों का चयन करें
चरण 6: आवेदन शुल्क जमा करें
चरण 7: आगे के संदर्भ के लिए भुगतान के बाद आवेदन पत्र का प्रिंट लें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










