गोड्डा-रांची के लिए सीधी ट्रेन आज से, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव करेंगे उदघाटन, जानें पूरा टाइम टेबल

गोड्डा से रांची के लिए आज से सीधी ट्रेन खुलेगी. यह ट्रेन गोड्डा से दोपहर 1.15 बजे खुलेगी. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये इसका उदघाटन करेंगे.
रांची : गोड्डा से रांची के लिए बुधवार को सीधी ट्रेन खुलेगी. यह ट्रेन गोड्डा से दोपहर 1.15 बजे खुलेगी. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के जरिये इसका उदघाटन करेंगे, जबकि गोड्डा सांसद डाॅ निशिकांत व गोड्डा विधायक अमित मंडल ट्रेन को हरी झंडी दिखा कर रवाना करेंगे.
वहीं रेलवे के मालदा डिवीजन के डीआरएम यतींद्र कुमार सहित रेलवे के अन्य अधिकारी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे. उदघाटन के बाद इसकी समय-सारिणी में बदलाव किया गया है. यह ट्रेन सप्ताह में तीन दिन चलेगी. ट्रेन खुलने का नियमित समय दोपहर 12.40 बजे है. मालूम हो कि गोड्डा से रांची के लिए खुलने वाली यह पहली ट्रेन होगी.
बता दें कि उदघाटन के बाद गोड्डा से ट्रेन 12:40 बजे खुलेगी और गुरुवार सुबह 5:45 बजे रांची पहुंचेगी. ट्रेन संख्या 08604 गोड्डा रांची बुध, शुक्र, को गोड्डा से प्रस्थान करेगी और ट्रेन संख्या 08603 रांची गोड्डा ट्रेन मंगल, गुरु, शनिवार को रांची से खुलेगी.
ट्रेन संख्या 08603 रांची – गोड्डा त्रि साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन दिनांक 30/09/2021 से प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार एवं शनिवार रांची से प्रस्थान करेगी. रांची प्रस्थान 15:00 बजे, मुरी आगमन 16:10 बजे प्रस्थान 16:12 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 17:25 बजे प्रस्थान 17:30 बजे, धनबाद आगमन 19:05 बजे प्रस्थान 19:10 बजे,जसीडीह आगमन 21:52 बजे प्रस्थान 21:57 बजे, जमुई आगमन 23:13 बजे प्रस्थान 23:15 बजे, किउल आगमन 23:55 बजे प्रस्थान 00:25 बजे, भागलपुर आगमन 03:15 बजे प्रस्थान 03:35 बजे, बाराहाट आगमन 04:28 बजे प्रस्थान 04:30 बजे, मांडर हिल आगमन 04:52 बजे प्रस्थान 04:54 बजे, हंसडीह आगमन 05:30 बजे प्रस्थान 05:55 बजे, पोड़ैयाहाट आगमन 06:23 बजे प्रस्थान 06:25 बजे एवं गोड्डा आगमन 07:20 बजे होगा.
Posted By : Sameer Oraon
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




