ePaper

झारखंड की इंटर पास बेटियों को TATA में मिली नौकरी, अर्जुन मुंडा ने विशेष ट्रेन को किया तमिलनाडु रवाना

Updated at : 27 Sep 2022 1:39 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड की इंटर पास बेटियों को TATA में मिली नौकरी, अर्जुन मुंडा ने विशेष ट्रेन को किया तमिलनाडु रवाना

भारत सरका के जनजातीय कार्य मंत्रालय की पहल पर टाटा समूह की कंपनी Tata Electronics के लिए 1984 युवतियों का चयन किया गया था. इन युवतियों का प्रशिक्षण हुसूर (तमिलनाडु) में होगा. चयनित युवतियों का पहला जत्था 27 सितंबर 2022 को हटिया रेलवे स्टेशन से विशेष ट्रेन से हुसूर के लिए रवाना हुआ.

विज्ञापन

झारखंड (Jharkhand News) की 822 युवतियों को टाटा की कंपनी में नौकरी मिली है. ये बेटियां झारखंड के पिछड़े इलाकों में शुमार खूंटी, तमाड़, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां से हैं. ये सभी इंटर पास हैं. मंगलवार (27 सितंबर 2022) को जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा (Arjun Munda) ने हटिया स्टेशन (Hatia Station) से हुसूर (Husur Tamilnadu) के लिए स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

बेटियां बढ़ेंगी, तभी देश आगे बढ़ेगा: अर्जुन मुंडा

इस अवसर पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने हुसूर जा रही बेटियों की हौसलाआफजाई की. कहा कि बेटियां बढ़ेंगी, तभी देश आगे बढ़ेगा. उन्होंने कहा कि वह खुद उनके अभिभावक के रूप में तमिलनाडु आयेंगे और समय-समय पर उनसे मिलते रहेंगे. डरने की कोई बात नहीं है. हिम्मत के साथ आपलोग जायें और अपनी ट्रेनिंग पूरी करें.

Also Read: केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने की विकास योजनाओं की समीक्षा, कहा-आम लोगों को मिले योजनाओं का सीधा लाभ झारखंड में आयेंगे 30 करोड़ रुपये

अर्जुन मुंडा ने कहा कि टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स में चुनी गयीं झारखंड की बेटियों की वजह से प्रदेश में हर साल 30 करोड़ रुपये आयेंगे. उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में और बच्चियों को इसी तरह से प्रशिक्षण और नौकरी मिले, इसकी व्यवस्था उनका मंत्रालय करेगा. उन्होंने कहा कि जब वह झारखंड के मुख्यमंत्री थे, तब झारखंड की बेटियों के लिए दो महत्वपूर्ण योजनाओं की शुरुआत की थी. उन्होंने कहा कि आप ट्रेनिंग लें, बाद में अपनी जैसी अन्य लड़कियों को भी ट्रेनिंग दें.

झारखंड के लिए ऐतिहासिक दिन : सीपी सिंह

झारखंड के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है. खासकर रांची प्रमंडल के लिए यह दिन ऐतिहासिक है. मुझे लगता है कि यह देश के लिए भी पहला मौका है. अर्जुन मुंडा जब झारखंड के मुख्यमंत्री थे, तब उन्होंने कई ऐसे काम किये, जिसका लाभ हमारे झारखंड के लोगों को मिला है. इतनी बच्चियों को एक साथ ट्रेनिंग के लिए टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स में भेज रहे हैं, यह किसी की भी कल्पना से परे है.

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और बेटी को नौकरी लगाओ

श्री सिंह ने कहा कि मुझे लगा था कि कोई छोटा-मोटा कार्यक्रम होगा. लेकिन, यहां आकर पता चला कि अर्जुन मुंडा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ के मंत्र से आगे बढ़कर ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और बेटी को नौकरी लगाओ’ का काम किया है. उन्होंने अर्जुन मुंडा को इस बात के लिए धन्यवाद दिया कि उन्होंने अपने मंत्रालय के जरिये बेहतर प्रयास किया है. उन्होंने बच्चियों से आग्रह किया कि धैर्य रखें. धैर्य तोड़ना नहीं है. मंजिल उन्हीं को मिलती है, जिनके सपनों में जान होती है. पंख से कुछ नहीं होता, हौसलों से उड़ान होती है. हौसला रखना है, सबको, ताकि आपका भविष्य बेहतर हो और भारत के निर्माण में आपका भी योगदान हो.

Also Read: देवघर एयरपोर्ट पर पहुंचते ही यात्रियों ने लगाये हर- हर महादेव के नारे, अर्जुन मुंडा ने शेयर किया वीडियो टाटा ने किया है 1984 युवतियों का चयन

भारत सरका के जनजातीय कार्य मंत्रालय की पहल पर टाटा समूह (Tata Group) की कंपनी टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स (Tata Electronics) के लिए 1984 युवतियों का चयन किया गया था. इन युवतियों का प्रशिक्षण हुसूर (तमिलनाडु) में होगा. चयनित युवतियों का पहला जत्था 27 सितंबर 2022 को हटिया रेलवे स्टेशन से विशेष ट्रेन से हुसूर के लिए रवाना हुआ. इस अवसर पर हटिया के विधायक नवीन जायसवाल, तोरपा के विधायक कोचे मुंडा, पूर्व विधायक एवं मंत्री बिमला प्रधान, डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय, भारत सरकार के जनजातीय मंत्रालय के संयुक्त सचिव और रांची रेल मंडल के डीआरएम सतीश कुमार और अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

Also Read: आपको नये भारत का निर्माण करना है, इतिहास गढ़ना है, प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान में बोले अर्जुन मुंडा खूंटी संसदीय क्षेत्र की हैं सभी युवतियां

बता दें कि जनजातीय कार्य मंत्रालय की पहल पर खूंटी संसदीय क्षेत्र की सैंकड़ों युवतियों को टाटा समूह की कंपनी टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में रोजगार का अवसर मिला है. टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स ने पिछले दिनों खूंटी, सिमडेगा, चाईबासा और सरायकेला में कैंप लगाकर इंटर पास छात्राओं का इंटरव्यू लिया था. कैंप में हजारों छात्राओं ने भाग लिया था.

undefined
छात्राओं के लिए टाटा समूह से जुड़ने का शानदार अवसर: अर्जुन मुंडा

खूंटी के सांसद सह केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने बताया कि इन क्षेत्रों में रोजगार के लिए पलायन एक बड़ी समस्या है. सबसे अधिक ट्रैफिकिंग इस क्षेत्र से होता है. इसलिए टाटा समूह के उच्चाधिकारियों से बात करके इंटर पास युवतियों को कौशल विकास के साथ रोजगार उपलब्ध कराने पर चर्चा हुई. कंपनी इन युवतियों को एक साल की ट्रेनिंग के बाद नौकरी देगी. ट्रेनिंग के दौरान उन्हें कंपनी द्वारा आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करायी जायेंगी. श्री मुंडा ने कहा कि टाटा समूह से जुड़ने का छात्राओं के लिए यह एक शानदार अवसर है.

Also Read: अर्जुन मुंडा ने शरद पवार पर किया पलटवार, दुमका कांड पर हेमंत सोरेन सरकार को लिया आड़े हाथ

रिपोर्ट- राजेश झा

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola