झारखंड में बढ़ेगी सुविधा, 40 की जगह 60 बेड का होगा मंडल रेल अस्पताल
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 22 Nov 2022 9:08 AM
हटिया डीआरएम कार्यालय स्थित मंडल रेल अस्पताल का विस्तार होगा. इसके लिए दक्षिण-पूर्व रेलवे मुख्यालय ने प्रस्ताव रेलवे बोर्ड के पास भेज दिया है. वहां से स्वीकृति मिलते ही रेल अस्पताल का विस्तार होगा
हटिया डीआरएम कार्यालय स्थित मंडल रेल अस्पताल का विस्तार होगा. इसके लिए दक्षिण-पूर्व रेलवे मुख्यालय ने प्रस्ताव रेलवे बोर्ड के पास भेज दिया है. वहां से स्वीकृति मिलते ही रेल अस्पताल का विस्तार होगा. डीआरएम प्रदीप गुप्ता ने बताया कि वर्तमान रेल अस्पताल के ऊपर एक मंजिला भवन बनाया जायेगा. इसमें महिला-पुरुष के लिए अलग-अलग वार्ड, आइसीयू, केबिन, आइसोलेशन वार्ड, ओटी, स्टोर, अल्ट्रासाउंड मशीन जांच के लिए कक्ष बनाया जायेगा. वर्तमान रेल अस्पताल की क्षमता 40 मरीजों की है, जिसे बढ़ा कर 60 किया जायेगा.
मंडल रेल अस्पताल में डिविजन के सात हजार से अधिक कर्मी, सेवानिवृत्त कर्मी, उनके परिजनों के इलाज की जिम्मेवारी है. प्रत्येक दिन 200-250 लोग अस्पताल में स्वास्थ्य जांच कराने आते हैं. सुविधा के अभाव में गंभीर बीमारी से ग्रसित लोगों को रेफर कर दिया जाता है.
मंडल रेल अस्पताल में चिकित्सकों के लिए 10 पद सृजित हैं. वर्तमान में पांच स्थायी और दो अनुबंध पर चिकित्सक हैं. चिकित्सकों की कमी का असर अस्पताल में भरती मरीजों पर पड़ता है. वर्तमान में यहां 15 चिकित्सकों की आवश्यकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










