ePaper

रांची में 21 अप्रैल को इंडिया गठबंधन की न्याय उलगुलान महारैली, देशभर से नेताओं का होगा जुटान

Updated at : 20 Apr 2024 6:56 AM (IST)
विज्ञापन
राजेश ठाकुर व सुप्रियो भट्टाचार्य

राजेश ठाकुर व सुप्रियो भट्टाचार्य

रांची के प्रभात तारा मैदान में 21 अप्रैल को इंडिया गठबंधन की न्याय उलगुलान महारैली आयोजित की गयी है. इसकी तैयारी जोर-शोर से चल रही है. इसमें देशभर से नेताओं का जुटान होगा.

विज्ञापन

रांची: इंडिया गठबंधन के दलों ने रांची के प्रभात तारा मैदान में 21 अप्रैल को होनेवाली उलगुलान न्याय महारैली के लिए ताकत झोंक दी है. महारैली को लेकर इंडिया गठबंधन के दल साझा मुहिम चला रहे हैं. गठबंधन ने इस महारैली में पांच लाख से ज्यादा लोगों के पहुंचने का दावा किया है. इस रैली में इंडिया गठबंधन के आला नेताओं का जुटान होगा. झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि यह रैली परिवर्तन का शंखनाद करेगी. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि यह रैली ऐतिहासिक होगी.

महारैली की करेंगे समीक्षा
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी, तेजस्वी यादव, अखिलेश यादव, दीपांकर भट्टाचार्य, संजय सिंह और अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल, नेशनल कांफ्रेंस के फारूख अब्दुला सहित कई नेताओं ने रैली में शामिल होने को लेकर अपनी सहमति दे दी है. इसके साथ महाराष्ट्र से शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट से प्रियंका चतुर्वेदी रैली में शामिल हो सकती हैं. इधर, कांग्रेस के प्रभारी गुलाम अहमद मीर और राज्यसभा सांसद नासीर हुसैन शनिवार को ही झारखंड पहुंचे रहे हैं. कांग्रेस प्रभारी मीर और नासीर हुसैन प्रदेश के नेताओं के साथ बैठक करेंगे. रैली की तैयारी को लेकर समीक्षा होगी.

सभा स्थल पर तैयारी पूरी
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने शुक्रवार को पार्टी विधायक दल के नेता आलमगीर आलम से रैली को लेकर चर्चा की. प्रदेश अध्यक्ष श्री ठाकुर ने जिलाध्यक्षों, विधायकों और पार्टी प्रत्याशियों से रैली की तैयारी की पूरी जानकारी ली. जिलाध्यक्षों को विशेष रूप से दिशा-निर्देश दिये गये. इंडिया गठबंधन के नेताओं ने बताया कि सभा स्थल पर तैयारी पूरी हो गयी है. रैली को लेकर विशाल मंच व पंडाल तैयार कर लिया गया है.

परिवर्तन का शखंनाद करेगी महारैली
झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि यह रैली परिवर्तन का शंखनाद करेगी. भाजपा की उलटी गिनती शुरू हो गयी है. इस रैली में समाज का हर वर्ग शामिल होगा. प्रभात तारा मैदान में जन सैलाब उमड़ेगा.

महारैली होगी ऐतिहासिक
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि यह रैली ऐतिहासिक होगी. राज्य की जनता मोदी सरकार से पिछले 10 वर्षों का हिसाब मांगेगी. रैली को लेकर पूरे राज्य में उत्साह है. भाजपा के खिलाफ आक्रोश इस रैली से लोग व्यक्त करेंगे.

ALSO READ: रांची में 21 अप्रैल को न्याय उलगुलान महारैली, झारखंड में लोकसभा चुनाव का होगा शंखनाद, शामिल होंगे पांच लाख लोग

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola