सुदिव्य सोनू की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, CM हेमंत सोरेन ने दिया कंधा

Updated:
विज्ञापन

सुदिव्य सोनू की अंतिम यात्रा में CM हेमंत सोरेन

झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की अंतिम यात्रा में हजारों लोग शामिल हुए. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उन्हें कंधा दिया और परिवार को ढाढ़स बंधाया. यह यात्रा सोनू के प्रति लोगों के जुड़ाव को दर्शाती है.

विज्ञापन

अंतिम दर्शन और श्रद्धांजलि देने पहुंचे सरकार के मंत्री, विधायक, नेता और बड़ी संख्या में आम लोग

आपके शहर में

विज्ञापन

गिरिडीह से नवीन शर्मा की रिपोर्ट

झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की अंतिम यात्रा में रविवार को जनसैलाब उमड़ पड़ा. अंतिम दर्शन और श्रद्धांजलि देने के लिए झारखंड सरकार के कई मंत्री, विधायक, नेता, पार्टी कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में आम लोग पहुंचे.

अंतिम यात्रा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी शामिल हुए. मुख्यमंत्री ने अपने करीबी सहयोगी और सरकार के मंत्री सुदिव्य सोनू की अंतिम यात्रा में शामिल होकर उनके पार्थिव शरीर को कंधा दिया. इस दौरान माहौल बेहद भावुक नजर आया.

यह भी पढ़ें : मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का हार्ट अटैक से निधन, आखिर क्यों बढ़ रहा दिल का खतरा? एक्सपर्ट से जानें वजह और बचाव के तरीके

अंतिम विदाई देने पहुंचे मंत्री और विधायक

झारखंड सरकार के मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो, संजय प्रसाद यादव, दीपिका पांडेय सिंह, शिल्पी नेहा तिर्की, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी और विधायक कल्पना सोरेन समेत कई मंत्री और विधायक अंतिम यात्रा में मौजूद रहे. बड़ी संख्या में झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता और कार्यकर्ता भी अपने नेता को अंतिम विदाई देने पहुंचे.

सुदिव्य सोनू की अंतिम यात्रा में हजारों की संख्या में आम लोग भी शामिल हुए. लोगों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी. पूरी यात्रा के दौरान शोक और भावुकता का माहौल बना रहा.

यह भी पढ़ें : सुदिव्य सोनू के पिता के आगे झुके थे गुरु जी, कहा था- आपका बेटा ले जा रहे हैं, कुछ बनाकर देंगे

बेटी को ढाढ़स बंधाती रहीं कल्पना सोरेन

अंतिम यात्रा के दौरान सुदिव्य सोनू की बेटी को कल्पना सोरेन बार-बार ढाढ़स बंधाती नजर आईं. वहीं, परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल था. परिजनों और समर्थकों के बीच शोक का माहौल बना रहा.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ सरकार और संगठन के कई वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी ने भी यह दिखाया कि सुदिव्य सोनू पार्टी और सरकार में कितने महत्वपूर्ण माने जाते थे. अंतिम यात्रा में उमड़ी भीड़ ने सुदिव्य सोनू के प्रति लोगों के जुड़ाव और उनकी लोकप्रियता की तस्वीर भी सामने रखी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola