ePaper

झारखंड के बड़े कारोबारी आरसी रूंगटा के ठिकानों पर इनकम टैक्स की रेड

Updated at : 07 Dec 2023 10:27 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड के बड़े कारोबारी आरसी रूंगटा के ठिकानों पर इनकम टैक्स की रेड

Income Tax Raid Jharkhand|सुबह-सुबह भारी संख्या में सीआरपीएफ के जवानों के साथ कई गाड़ियों में आईटी की टीम रामगढ़ पहुंची और रूंगटा के ठिकानों पर एक साथ दबिश दी. बताया जा रहा है कि आईटी की टीम बिहार से आई है.

विज्ञापन

झारखंड के बड़े कारोबारी आरसी रूंगटा के ठिकाने पर इनकम टैक्स की टीम ने गुरुवार (7 दिसंबर) को सुबह-सुबह छापेमारी की. इनकम टैक्स की टीम ने टैक्स चोरी के मामले मे रूंगटा के यहां छापे मारे हैं. सबसे पहले आयकर विभाग की टीम राजधानी रांची से सटे रामगढ़ जिले में रूंगटा के ठिकाने पर छापेमारी की. इनकम टैक्स की टीम ने आरसी रूंगटा के रामगढ़ स्थित तीन प्लांट और आवास सह कार्यालय में छापेमारी की है. रूंगटी की जिन तीन फैक्ट्रियों में छापेमारी की गई है, उनमें एक बरकाकाना के हेहल में है, दूसरा अगरडा में और तीसरा कुजू ओपी में है. रामगढ़ के पंजाब नेशनल बैंक के पास स्थित उनके आवास सह कार्यालय में भी आईटी की टीम पहुंची है. सुबह-सुबह भारी संख्या में सीआरपीएफ के जवानों के साथ एक साथ कई गाड़ियों में आईटी की टीम रामगढ़ पहुंची और रूंगटा के ठिकानों पर एक साथ दबिश दी. बताया जा रहा है कि आईटी की टीम बिहार से आई है, क्योंकि कई गाड़ियां बिहार के नंबर की है. बरकाकाना के हेहल ओपी स्थित मां छिन्नमस्तिका आयरन स्पंज एंड सीमेंट फैक्ट्री में जो टीम पहुंची है, उसकी इनोवा कार का नंबर BR01 PG0592 है. इसके अलावा अरगडा स्थित झारखंड इस्पात प्राइवेट लिमिटेड और कुजू ओपी के करमा में आलोक स्टील में भी छापेमारी की कार्रवाई चल रही है. रूंगटा का आवास रामगढ़ थाना क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक के पास है, जिसमें उनका ऑफिस भी है.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola