ePaper

झारखंड के 9 जिलों में 3 घंटे के अंदर तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश, वज्रपात की चेतावनी

Updated at : 23 Jul 2025 3:43 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Rain Alert

Jharkhand Rain Alert

IMD Alert: झारखंड में तीन घंटे के अंदर मौसम का मिजाज बदल सकता है. मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि राज्य के नौ जिलों में अगले तीन घंटे के अंदर तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश हो सकती है. गरज के साथ वज्रपात भी हो सकता है. मौसम विभाग ने पांच जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट, जबकि चार जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.

विज्ञापन

IMD Alert: रांची-झारखंड के 9 जिलों में अगले तीन घंटे के अंदर मौसम का मिजाज बदलनेवाला है. तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश हो सकती है. इस दौरान हवाओं की रफ्तार 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है. गरज के साथ वज्रपात की भी आशंका है. मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है. पांच जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि चार जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है.

गुमला, खूंटी समेत इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट

झारखंड के गुमला, खूंटी, लोहरदगा, पश्चिमी सिंहभूम और लातेहार जिले के कुछ भागों में अगले तीन घंटे के अंदर मौसम का मिजाज बदलनेवाला है. यहां मेघ गर्जन के साथ जोरदार बारिश हो सकती है. तेज हवाएं भी चल सकती हैं. हवाओं की रफ्तार 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है. इस दौरान वज्रपात की भी आशंका है. मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

मौसम पूर्वानुमान

ये भी पढ़ें: कड़िया मुंडा से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, बाबूलाल मरांडी ने भी जाना हालचाल

रांची समेत इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक झारखंड के धनबाद, दुमका, रामगढ़ और रांची में भी मौसम में बदलाव हो सकता है. अगले तीन घंटे के अंदर तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हो सकती है. हवाओं की रफ्तार 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है. गरज के साथ वज्रपात भी हो सकता है. आईएमडी ने येलो अलर्ट जारी किया है.

मौसम पूर्वानुमान

ये भी पढ़ें: झारखंड हाइकोर्ट को मिले नए मुख्य न्यायाधीश, जानिए कौन हैं जस्टिस तरलोक सिंह चौहान?

ये भी पढ़ें: हजारीबाग, चतरा और रामगढ़ के 8 जलाशयों में लबालब पानी, किसानों को नहीं होगी कोई परेशानी

ये भी पढ़ें: कांवर यात्रा के बीच उठक-बैठक, जानिए क्या है कान पकड़ने की परंपरा के पीछे की आस्था?

ये भी पढ़ें: Shravani Mela: रेलवे की हो रही बंपर कमाई, केवल 11 दिनों में करोड़ों की आय, देखिए पूरा आंकड़ा

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola