ePaper

कड़िया मुंडा से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, बाबूलाल मरांडी ने भी जाना हालचाल

Updated at : 23 Jul 2025 1:28 PM (IST)
विज्ञापन
Kariya Munda

कड़िया मुंडा से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन

Kariya Munda Health: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रांची के मेडिका अस्पताल में इलाजरत पूर्व सांसद कड़िया मुंडा से मिलने पहुंचे. उन्होंने कड़िया मुंडा से उनका हालचाल जाना. इधर बाबूलाल मरांडी भी अस्पताल पहुंचे और कड़िया मुंडा के स्वास्थ्य की जानकारी ली.

विज्ञापन

Kariya Munda Health: रांची के मेडिका अस्पताल में इलाजरत पूर्व सांसद सह भाजपा के वरिष्ठ नेता कड़िया मुंडा से मिलने सीएम हेमंत सोरेन पहुंचे. मुख्यमंत्री ने कड़िया मुंडा से उनका हालचाल जाना. साथ ही अस्पताल के चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली. मालूम हो कल मंगलवार को सांस लेने में तकलीफ होने की शिकायत के बाद पूर्व सांसद को रांची के मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया.

बाबूलाल मरांडी भी पहुंचे अस्पताल

इधर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी भी कड़िया मुंडा का हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे. फिलहाल उन्हें डॉक्टरों की सलाह पर ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है. साथ ही कुछ अन्य जरूरी टेस्ट किये गये हैं. डॉ विजय मिश्रा की देखरेख में मेडिकल टीम पूर्व सांसद कड़िया मुंडा की हालत पर नजर रख रही है.

झारखंड की ताजा खबरें यहां पढ़ें

जनवरी में भी बिगड़ी थी तबीयत

पूर्व सांसद पद्म विभूषण कड़िया मुंडा की तबीयत दो साल पहले भी न्यूमोनिया के कारण खराब हुई थी. इसके बाद उनकी तबीयत फिर जनवरी 2025 में भी बिगड़ी थी. इसके कुछ दिन बाद ब्लड शुगर लेवल गिरने और बेचैनी महसूस होने के बाद उन्हें अस्पताल में दाखिल कराया गया था. उस समय मेडिका में इलाज के बाद वह ठीक होकर घर चले गये थे.

इसे भी पढ़ें

झारखंड हाइकोर्ट को आज मिलेगा नया मुख्य न्यायाधीश, जस्टिस तरलोक सिंह चौहान लेंगे शपथ

Gumla News: सदर अस्पताल के एसएनसीयू में आयी खराबी, 28 नवजात इमरजेंसी में रांची रेफर

Jharkhand Weather: 23 जुलाई को झारखंड में वर्षा-वज्रपात की चेतावनी, येलो अलर्ट जारी

विज्ञापन
Dipali Kumari

लेखक के बारे में

By Dipali Kumari

नमस्कार! मैं दीपाली कुमारी, एक समर्पित पत्रकार हूं और पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं, जहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पूर्व दैनिक जागरण आई-नेक्स्ट सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी कार्य करने का अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola