ePaper

कैसे मनाएंगे शिक्षक दिवस! झारखंड में तैयार ही नहीं हो रहे टीचर, 90 हजार से अधिक पद हैं रिक्त

Updated at : 04 Sep 2023 8:56 PM (IST)
विज्ञापन
कैसे मनाएंगे शिक्षक दिवस! झारखंड में तैयार ही नहीं हो रहे टीचर, 90 हजार से अधिक पद हैं रिक्त

झारखंड में अब टीचर तैयार नहीं हो रहे हैं. स्कूलों में टीचर की भर्ती बंद है. अगर यही हाल रहा, तो आने वाले दिनों में सूबे में शिक्षक दिवस मनाना मुश्किल होगा. अभी तो शिक्षकों के पद रिक्त हैं. दूसरी तरफ, शिक्षक बनने की प्रक्रिया भी बाधित हो गई है. टीचर ही नहीं रहेंगे, तो शिक्षक दिवस किसके लिए मनाएंगे.

विज्ञापन

रांची, सुनील झा : देश भर में शिक्षक दिवस मनाया जा रहा है. बच्चे अपने शिक्षकों के सम्मान में कई तरह के आयोजन कर रहे हैं. प्राइवेट स्कूल हों या सरकारी स्कूल, हर स्कूल में शिक्षक दिवस पर अलग तरह की चहल-पहल होती है. लेकिन, झारखंड में न जाने कितने स्कूल हैं, जहां कोई चहल-पहल नहीं होगी, क्योंकि वहां शिक्षक ही नहीं हैं. झारखंड राज्य बनने के 23 साल बाद भी शिक्षकों के 90 हजार से अधिक पद रिक्त हैं. यही हाल रहा, तो आने वाले दिनों में झारखंड में शिक्षक दिवस मनाना मुश्किल होगा, क्योंकि प्रदेश में शिक्षक बनने की प्रक्रिया भी बाधित हो गई है. शिक्षक दिवस के अवसर पर इस पर मंथन जरूरी है.

आधे से अधिक स्कूल एक या दो शिक्षक के भरोसे

झारखंड राज्य गठन के 23 साल बाद भी झारखंड के विद्यालयों में बच्चों को तय मानक के अनुरूप पढ़ाने के लिए शिक्षक नहीं मिल सके हैं. राज्य में आधे से अधिक विद्यालय ऐसे हैं, जो एक या दो शिक्षक के भरोसे चल रहे हैं. शिक्षा का अधिकार अधिनियम के अनुरूप अब तक विद्यालयों में पद सृजन भी नहीं हुआ है. शिक्षा गारंटी केंद्र से प्राथमिक विद्यालय में व प्राथमिक विद्यालय से मध्य विद्यालय में अपग्रेड किए गए स्कूलों में प्रावधान के अनुरूप शिक्षकों की नियुक्ति नहीं हो सकी है.

झारखंड में 90 हजार से अधिक शिक्षकों के पद रिक्त

झारखंड प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष संजय महतो कहते हैं कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के अनुरूप अगर देखेंगे, तो राज्य में शिक्षकों के 90 हजार से अधिक पद रिक्त हैं. शिक्षकों की कमी का असर बच्चों की पढ़ाई पर भी पड़ रहा है. राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे में झारखंड के बच्चों के शैक्षणिक स्तर में गिरावट दर्ज की गई है. खासकर विज्ञान व गणित में बच्चे पिछड़ रहे हैं.

Also Read: राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू झारखंड के शिक्षक मनोरंजन पाठक को करेंगी सम्मानित

शिक्षक के अभाव में घट रही शिक्षा की गुणवत्ता

रिपोर्ट में कहा गया है कि जैसे-जैसे बच्चे उच्च कक्षा में जा रहे हैं, उनकी पढ़ाई कमजोर होती जा रही है. इसका एक प्रमुख कारण यह है कि हाई स्कूल वह प्लस टू स्कूलों में शिक्षकों का घोर अभाव है. इन विद्यालयों में प्रत्येक विषय के शिक्षक का होना अनिवार्य है, परंतु अधिकतर विद्यालयों में सभी विषय के शिक्षक नहीं हैं.

शिक्षक बनने की प्रक्रिया भी झारखंड में बाधित

राज्य में शिक्षकों के पद रिक्त होने के साथ-साथ शिक्षक बनने की प्रक्रिया भी बाधित है. शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत प्रतिवर्ष शिक्षक पात्रता परीक्षा होना अनिवार्य है, लेकिन झारखंड में पिछले 13 वर्षों में मात्र दो बार शिक्षक पात्रता परीक्षा हुई है. शिक्षक पात्रता परीक्षा नहीं होने के कारण शिक्षक प्रशिक्षण प्राप्त अभ्यर्थी सरकारी स्कूल तो दूर, निजी स्कूलों में भी शिक्षक नहीं बन पा रहे हैं. राज्य में लगभग एक लाख से अधिक अभ्यर्थी शिक्षक पात्रता परीक्षा का इंतजार कर रहे हैं. संजय महतो कहते हैं कि अपने प्रदेश में पिछली शिक्षक पात्रता परीक्षा वर्ष 2016 में हुई थी.

Also Read: चतरा के एजाजुल हक को शिक्षक दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी सम्मानित

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola