चतरा के एजाजुल हक को शिक्षक दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी सम्मानित

झारखंड से इस वर्ष सिर्फ एक टीचर को राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए चुना गया है. इनका नाम एजाजुल हक है. वह चतरा के स्कूल में प्रधानाध्यापक हैं. खेल-खेल में बच्चों को पढ़ाते हैं और स्वच्छता पर विशेष जोर देते हैं.
चतरा, दीनबंधु/मो तसलीम : बिहार की सीमा पर स्थित झारखंड के चतरा जिले के मध्य विद्यालय दीवानखाना के प्रधानाध्यापक मोहम्मद एजाजुल हक को शिक्षक दिवस पर राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2023 से सम्मानित किया जाएगा. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों पांच सितंबर को दिल्ली में वह सम्मानित होंगे. इसके लिए एजाजुल हक दिल्ली पहुंच गए हैं. खेल-खेल में बच्चों को पढ़ाने का उनका अंदाज काफी सराहनीय रहा है. वह ऐसे बच्चों को भी शिक्षा से जोड़ रहे हैं, जो किसी कारण से स्कूल नहीं आ पाते.
बच्चों को स्वच्छता का भी पाठ पढ़ाते हैं एजाजुल हक
एजाजुल हक विद्यालय को लगातार बेहतर बनाने में लगे हुए हैं. बच्चों को अच्छी शिक्षा दे रहे हैं. स्कूल में साफ-सफाई पर भी विशेष ध्यान देते हैं. बच्चों को भी स्वच्छता का पाठ पढ़ाते हैं. दीवानखाना के प्रधानाध्यापक एजाजुल हक को जिले के बेस्ट टीचर का अवार्ड मिल चुका है. उनके स्कूल को स्वच्छता पुरस्कार मिल चुका है. बुनियादी साक्षरता और संख्या में बेहतर कार्य करने वाले हक ने पीएम ई-विद्या पर संबोधन दे चुके हैं. आईसीटी में राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया है.
वादी-ए-इरफा में वंचितों के लिए चलाते हैं स्पेशल क्लास
विद्यालय के अलावा शहर के वादी-ए-इरफा में अभिवंचित वर्ग (भुईयां जाति) के बच्चों के लिए स्पेशल क्लास चलाते हैं. विद्यालय में शिक्षा देने के बाद स्पेशल क्लास देकर बच्चों को विद्यालय से जोड़ने का प्रयास करते हैं. मालूम हो कि राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्रदान करने का उद्देश्य देश के शिक्षकों के अद्वितीय योगदान को रेखांकित करना और ऐसे शिक्षकों का सम्मान करना है, जिन्होंने अपनी प्रतिबद्धता व परिश्रम से न सिर्फ स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार किया है, बल्कि अपने छात्रों के जीवन को भी समृद्ध किया है.
Also Read: Teachers’ Day 2023: 5 सितंबर को क्यों मनाते हैं शिक्षक दिवस, जानें इतिहास, महत्व और विचार
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




