स्वर, व्यंजन और संज्ञा पर बच्चों की प्रस्तुति, रेड सी इंटरनेशनल स्कूल में हिंदी दिवस

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रेड सी इंटरनेशनल स्कूल ने हिंदी दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया. कक्षा एक से पांच तक के छात्रों ने हिंदी व्याकरण के विषयों पर अपनी रचनात्मकता और प्रतिभा का प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

रांची. आजाद बस्ती स्थित रेड सी इंटरनेशनल स्कूल में सोमवार को हिंदी दिवस मनाया गया. इस अवसर पर कक्षा एक से पांचवीं तक के विद्यार्थियों ने हिंदी व्याकरण के विभिन्न विषयों पर संक्षिप्त और रोचक प्रस्तुति दी.

विज्ञापन

विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

विद्यार्थियों ने स्वर, व्यंजन, संज्ञा, वचन और सर्वनाम आदि विषयों को अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से समझाया. कार्यक्रम में बच्चों की भागीदारी और प्रस्तुति ने सभी का ध्यान आकर्षित किया.

प्रधानाचार्या सोनी सितारा केरकेट्टा ने विद्यार्थियों को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि हिंदी हमारी समृद्ध भाषा और संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola