जर्मन निवेशकों को झारखंड में मिलेगी मदद, सीएम हेमंत सोरेन ने जर्मन राजदूत फिलिप एकरमैन को दिया भरोसा

Updated:
विज्ञापन

सीएम हेमंत सोरेन के साथ जर्मन राजदूत फिलिप एकरमैन एवं इकोनॉमी काउंसलर

Hemant Soren: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भारत में जर्मनी के राजदूत फिलिप एकरमैन ने मुलाकात की. मुख्यमंत्री ने झारखंड में निवेश की संभावनाओं से जर्मन राजदूत को अवगत कराया. उन्होंने कहा कि भारत में निवेश करने वाले जर्मन निवेशकों को राज्य सरकार पूरा सहयोग करेगी. जर्मन राजदूत ने इसमें सहयोग और भागीदारी की इच्छा जतायी. जर्मनी के राजदूत ने सीएम को जर्मनी आने का न्योता दिया.

विज्ञापन

Hemant Soren: रांची-झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज बुधवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में भारत में जर्मनी के राजदूत फिलिप एकरमैन एवं इकोनॉमी काउंसलर ने भेंट की. उनके बीच विभिन्न क्षेत्रों में विकास से संबंधित विभिन्न विषयों एवं पहलुओं पर चर्चा हुई. जर्मन राजदूत ने कहा कि विशेषकर कोयला खनन और उत्पादन को लेकर जर्मनी और झारखंड में काफी समानताएं हैं. ऐसे में कोल आधारित उद्योगों के विकास को लेकर झारखंड के साथ जर्मनी सहयोग बढ़ाने को लेकर इच्छुक है. जर्मनी के राजदूत ने मुख्यमंत्री को जर्मनी आने का न्योता दिया. हेमंत सोरेन ने जर्मन राजदूत से कहा कि भारत में निवेश करने वाले जर्मन निवेशकों को राज्य सरकार पूरा सहयोग करेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

झारखंड में औद्योगिक निवेश की संभावनाओं से कराया अवगत


मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड में औद्योगिक निवेश की संभावनाओं से जर्मनी के राजदूत फिलिप एकरमैन को अवगत कराया. उन्होंने कहा कि इस दिशा में राज्य सरकार देश-विदेश के औद्योगिक समूहों के साथ लगातार संपर्क स्थापित कर रही है और इसके सकारात्मक परिणाम भी सामने आ रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Viral Video: ‘कलेक्टर के लिए नहीं रोका जाता ट्रैफिक’ रांची डीसी ने किस वायरल वीडियो पर दी सफाई?

जर्मन निवेशकों को सरकार करेगी पूरा सहयोग-हेमंत सोरेन


झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जर्मन राजदूत फिलिप एकरमैन से कहा कि भ���रत में निवेश करने वाले जर्मन निवेशकों को राज्य सरकार पूरा सहयोग करेगी. जर्मन राजदूत ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जर्मनी आने का न्योता दिया. इस मौके पर मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार मौजूद थे.

ये भी पढ़ें: झारखंड में धूमधाम से मना लालू प्रसाद यादव का 78वां जन्मदिन, RJD नेताओं ने चेशायर होम में काटा केक

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola