हेमंत सोरेन ने ईडी के समन का जवाब दे दिया है, कोई प्लान बी या प्लान सी नहीं है, बोले झामुमो नेता विनोद पांडेय

महुआ माजी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने ईडी के सातवें समन का जवाब भेज दिया है. उन्होंने कहा कि जब से हेमंत सोरेन की सरकार बनी है, तब से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) इस सरकार को अस्थिर करने की कोशिश में जुटी है. मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कर दिया है कि वह लड़ने के लिए तैयार हैं.
झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के महासचिव और प्रवक्ता विनोद पांडेय ने कहा है कि कोई प्लान बी या प्लान सी नहीं है. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समन का जवाब दे दिया है. इस जवाब पर ईडी की क्या प्रतिक्रिया होती है, उसके बाद आगे कोई बात करेंगे. झामुमो नेता विनोद पांडेय ने ये बातें कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास में सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई विधायक दल की बैठक के बाद मीडिया के सवालों के जवाब में कहीं. वहीं, मुख्यमंत्री आवास पर हेमंत सोरेन से मुलाकात के बाद झामुमो की राज्यसभा सांसद महुआ माजी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने ईडी के सातवें समन का जवाब भेज दिया है. उन्होंने कहा कि जब से हेमंत सोरेन की सरकार बनी है, तब से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) इस सरकार को अस्थिर करने की कोशिश में जुटी है. मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कर दिया है कि वह लड़ने के लिए तैयार हैं. इस बात में कोई संशय नहीं है कि वह झारखंड के मुख्यमंत्री बने रहेंगे. बीजेपी ने तनावपूर्ण स्थिति पैदा करने की कोशिश की थी.
हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई बैठक
वहीं, गांडेय के पूर्व विधायक और झामुमो नेता डॉ सरफराज अहमद ने कहा है कि उन्होंने स्वेच्छा से इस्तीफा दिया है. उन्होंने कहा कि पार्टी को जरूरत थी, इसलिए मैंने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया. इसमें कोई डील नहीं हुई है. उधर, कांग्रेस नेता प्रदीप यादव ने कहा कि हेमंत सोरेन झारखंड के मुख्यमंत्री थे, झारखंड के मुख्यमंत्री हैं और आगे भी झारखंड के मुख्यमंत्री बने रहेंगे. बता दें कि हेमंत सोरेन के आवास पर उनकी अध्यक्षता में सत्तारूढ़ विधायक दल की बैठक हुई. बैठक में मुख्यमंत्री ने विधायकों को वस्तुस्थिति से अवगत कराया.
Also Read: हेमंत सोरेन बने रहेंगे झारखंड के मुख्यमंत्री, झामुमो नेता डॉ सरफराज अहमद ने कही ये बातराजनीतिक हालात पर विधायकों ने की चर्चा
बैठक में राज्य के राजनीतिक हालात पर चर्चा हुई. सभी विधायकों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति विश्वास जताया. कहा कि वे हमेशा उनके साथ हैं. किसी भी तरह की स्थिति में सत्तारूढ़ गठबंधन के नेता एकजुट हैं और विपक्षी गठबंधन एवं केंद्र के किसी भी मंसूबे को नाकाम करने के लिए तैयार हैं. कहा कि वे अपने मुख्यमंत्री और राज्य सरकार के खिलाफ किसी भी तरह की साजिश को सफल नहीं होने देंगे. यह भी कहा की मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार विकास और जनहित में लगातार कार्य कर रही है और यह निरंतर जारी रहेगा.
डॉ सरफराज के इस्तीफे के बाद तेज हुईं थीं अटकलें
उल्लेखनीय है कि गांडेय के झामुमो विधायक ने पिछले दिनों अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. उनके इस्तीफे के बाद इस बात की अटकलें तेज हो गईं कि ईडी के दबाव में हेमंत सोरेन अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं. उनकी जगह उनकी पत्नी कल्पना सोरेन झारखंड की नई मुख्यमंत्री बन सकतीं हैं. हालांकि, हेमंत सोरेन ने कल ही साफ कर दिया था कि उनकी पत्नी चुनाव नहीं लड़ेंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




