Hemant Soren Press Conference: हिमंता बिस्व सरमा ने ले रखी है सुपाड़ी, बोले झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन

Hemant Soren Press Conference
Hemant Soren Press Conference: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने प्रेस से संवाद किया. उन्होंने हिमंता बिस्व सरमा पर सुपाड़ी लेने का आरोप लगाया. क्या है पूरा मामला?
Table of Contents
Hemant Soren Press Conference: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने कहा है कि हिमंता ने मेरी सरकार को अपदस्थ करने की सुपाड़ी ले रखी है. झारखंड के सीएम शनिवार को राजधानी रांची के कांके रोड स्थित सीएम आवास में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए एक सवाल के जवाब में उन्होंने यह टिप्पणी की.
संवैधानिक संस्थाओं का इस्तेमाल करती है भाजपा – हेमंत सोरेन
हेमंत सोरेन ने उनके करीबी लोगों के ठिकानों पर चुनाव से ठीक पहले हुई इनकम टैक्स की छापेमारी पर भी सवाल खड़े किए. उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर आरोप लगाया कि यह पार्टी चुनाव के दौरान संवैधानिक संस्थाओं का इस्तेमाल करती है. कहा कि मेरे इर्द-गिर्द रहने वाले लोगों के यहां छापेमारी की गयी. हालांकि, अभी मैंने इसकी जानकारी नहीं ली है कि कहां-कहां छापेमारी हुई. क्या-क्या मिला.
जो अरबों डकार गए, उनके खिलाफ कुछ नहीं होता – मुख्यमंत्री
उन्होंने कहा कि पिछले दिनों विरोधियों के यहां भी छापे पड़े थे. उनके यहां से क्या-क्या मिले. कितने पैसे मिले, इसकी भी जांच होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि जो लोग अरबों डकार गए, उनके खिलाफ कुछ नहीं होता. उन्होंने कहा कि झारखंड के अलावा भी चुनाव होते हैं. वहां भी केंद्रीय एजेंसियां इसी तरह की छापेमारी करती है.
2024 के पहले चुनाव से पहले ऐसी छापेमारी होती थी – हेमंत सोरेन
उन्होंने पूछा कि चुनाव के बीच क्या ऐसी कार्रवाई वर्ष 2014 के पहले होती थी? उन्होंने कहा कि जिनके घर शीशे के होते हैं, वे दूसरों के घरों में पत्थर नहीं मारते. सीएम ने कहा कि इन लोगों ने शुरू किया है, तो राज्य की एजेंसी भी अपना काम कर रही है. उनके यहां भी पैसे मिल रहे हैं. ये लोग शुतुरमुर्ग की तरह सिर नीचे करके छिपे रहते हैं.
सबसे ज्यादा धनकुबेर किसके साथ हैं – हेमंत सोरेन
उन्होंने पूछा कि आज सबसे ज्यादा धनकुबेर किसके साथ हैं. हमारे साथ हैं क्या? सीएम ने कहा कि यह टॉम-जेरी का खेल जैसा है. पर जेरी के पास क्या मिलेगा, नहीं मिलेगा, यह तो समय बतायेगा. कुछ दिन पहले इन्होंने 30-40 जगहों पर छापेमारी की थी. 20 से 50 लाख रुपये भी नहीं मिले. क्या लोग अब घरों में कुछ हजार रुपये रख नहीं सकते.
डेमोग्राफी का मामला कोर्ट में – मुख्यमंत्री
झारखंड में डेमोग्राफी में हो रहे बदलाव के सवाल पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि यह मामला अभी कोर्ट में चल रहा है. पीएम मोदी भी डेमोग्राफी पर बोलते हैं. पर मामला कोर्ट का है, तो कल ही सुप्रीम कोर्ट का इस पर कुछ आदेश आया है, उसे देखना चाहिए.
सहयोगी दलों में टकराव नहीं – हेमंत सोरेन
छतरपुर, विश्रामपुर, राजधनवार में इंडिया गठबंधन के 2-2 प्रत्याशी होने पर सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि जो कुछ भी हुआ है, सबकी सहमति से ही हुआ है. इंडिया गठबंधन के दलों में कहीं कोई टकराव नहीं है.
Also Read
राहुल गांधी ने झारखंड को दी 7 गारंटी, बोले- 3200 रुपए में धान खरीदेगी गठबंधन सरकार
Jharkhand Chunav: लोकसभा चुनाव 2024 में हार चुके 12 प्रत्याशी भी आजमा रहे किस्मत
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




