हेमंत सोरेन ने राहुल गांधी का एयरपोर्ट पर ऐसे किया स्वागत, जमशेदपुर में समर्थकों ने बजाए ढोल-नगाड़े, देखें Video
बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर राहुल गांधी की अगवानी करते झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन.
Jharkhand Chunav: झारखंड विधानसभा का चुनाव प्रचार करने के लिए झारखंड आए राहुल गांधी का हेमंत सोरेन ने अगवानी की. जमशेदपुर में ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत हुआ.
Jharkhand Chunav|Hemant Soren Welcomes Rahul Gandhi|झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करने के लिए राहुल गांधी झारखंड पहुंच गए हैं. शनिवार को राजधानी रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनका स्वागत किया. मुख्यमंत्री ने शॉल ओढ़ाकर राहुल गांधी की अगवानी की. कांग्रेस नेता यहां से हेलीकॉप्टर से जमशेदपुर रवाना हो गए. जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा सीट पर वह झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे. जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में राहुल गांधी के स्वागत में समर्थक सुबह से ही बेकरार थे. ढोल-नगाड़े के साथ उनका इंतजार हो रहा है. कांग्रेस समर्थकों में जबर्दस्त उत्साह देखा जा रहा है. जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा सीट पर बन्ना गुप्ता के खिलाफ पूर्व मंत्री सरयू राय चुनाव लड़ रहे हैं. इस सीट पर सबसे अधिक 28 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए