Coronavirus Lockdown: मुश्किल वक्त में अपने लोगों की मदद के लिए झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने तैनात किये 16 पदाधिकारी, ये हैं उनके नंबर

hemant soren government appointed 16 officers to help migrant workers of jharkhand रांची : कोरोना वायरस की वजह से देश भर में घोषित लॉकडाउन के बीच झारखंड सरकार ने अन्य राज्यों में मजदूरी कर रहे अपने नागरिकों की सुरक्षा और उनकी देखभाल की पहल की है. हर राज्य के लिए एक नोडल पदाधिकारी नियुक्त किया गया है, जो उस राज्य में काम कर रहे झारखंड के लोगों की समस्या को सुनेगा और उसे दूर करेगा.
रांची : कोरोना वायरस की वजह से देश भर में घोषित लॉकडाउन के बीच झारखंड सरकार ने अन्य राज्यों में मजदूरी कर रहे अपने नागरिकों की सुरक्षा और उनकी देखभाल की पहल की है. हर राज्य के लिए एक नोडल पदाधिकारी नियुक्त किया गया है, जो उस राज्य में काम कर रहे झारखंड के लोगों की समस्या को सुनेगा और उसे दूर करेगा.
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता के निर्देश पर यह नेक पहल हुई है. सीएम और श्रम मंत्री ने कहा है कि देश के अन्य राज्यों में जहां भी झारखंड के लोग मजदूरी कर रहे हैं और मुश्किल में हैं, वह सरकार से मदद ले सकते हैं. झारखंड के लोगों की अन्य राज्यों में सहायता करने के लिए सभी राज्यों के लिए नोडल पदाधिकारी नियुक्त किये गये हैं.
बाकायदा एक-एक नोडल पदाधिकारी का फोन नंबर भी सार्वजनिक किया गया है, ताकि लोग जिस राज्य में हैं, वहां के नोडल पदाधिकारी से सीधे संपर्क कर सकें और उनसे अपेक्षित सहयोग ले सकें. हिमानी पांडेय को राजस्थान, दादर नगर हवेली, दमन एंड दीव के साथ-साथ मेघालय की जिम्मेवारी सौंपी गयी है. वहीं, केके सोन गुजरात, अरुणाचल प्रदेश एवं त्रिपुरा के मजदूरों की मदद करेंगे.
आराधना पटनायक को उत्तर प्रदेश, सिक्किम एवं नगालैंड की जिम्मेवारी सौंपी गयी है, तो अजय कुमार सिंह को कर्नाटक,असम एवं गोवा, प्रवीण कुमार टोप्पो को बिहार, चंडीगढ़ एवं जम्मू-कश्मीर, अविनाश कुमार को तमिलनाडु एवं मध्यप्रदेश, राहुल पुरवार को ओड़िशा, हिमाचल प्रदेश एवं उत्तराखंड, के रवि कुमार को छत्तीसगढ़, मणिपुर, मिजोरम, पुड्डुचेरी, अंडमान-निकोबार एवं लक्षद्वीप के मजदूरों की समस्याएं दूर करने का काम सौंपा गया है.
इसी तरह, अमिताभ कौशल को पश्चिम बंगाल, आंध्रप्रदेश और लद्दाख के मजदूरों की दुश्वारियां दूर करने के लिए कहा गया है. इस तरह 16 अधिकारियों को कुल 37 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों में काम कर रहे झारखंड के मजदूरों की समस्याओं के निराकरण की जिम्मेवारी सौंपी गयी है. नोडल पदाधिकारियों के नाम और फोन नंबर इस प्रकार हैं :
1. विनय कुमार चौबे (दिल्ली)-9430119083
2. प्रशांत कुमार (हरियाणा)-9431126679
3. अमरेंद्र प्रताप सिंह (महाराष्ट्र)-9262997700
4. हिमानी पांडे (राजस्थान, दादर नगर हवेली, दमन एंड दीव, मेघालय) -943114 0525
5. केके सोन (गुजरात, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा) -943170 88 83
6. पूजा सिंघल (पंजाब) -9431114011
7. आराधना पटनायक (उत्तर प्रदेश, सिक्किम, नगालैंड) -9431100988
8. अमरेंद्र प्रताप सिंह (महाराष्ट्र) -9262997700
9. अबु-बकर सिद्दीकी (केरल) -9955107207
10. अजय कुमार सिंह (कर्नाटक,असम, गोवा) -9431107352
11. प्रवीण कुमार टोप्पो (बिहार, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर) -8986628258
12. अविनाश कुमार (तमिलनाडु,मध्यप्रदेश) -9431107266
13. राहुल पुरवार (ओड़िशा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड) -9955345321
14. के रवि कुमार (छत्तीसगढ़, मणिपुर, मिजोरम, पुड्डुचेरी, अंडमान-निकोबार, लक्षद्वीप) -9431313503
15. अमिताभ कौशल (पश्चिम बंगाल, आंध्रप्रदेश, लद्दाख) -94311600011
16. राहुल शर्मा (तेलंगाना) -94 31118199
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




