Hemant Soren Gift: शपथ लेने के बाद हेमंत जारी करेंगे मंईयां सम्मान की राशि, इस दिन महिलाओं के खाते में खटाखट आयेंगे 2500 रुपये
Jharkhand Mukhyamantri Maiya Samman yojana
Hemant Soren Gift : हेमंत सोरेन के मुख्यमंत्री बनते ही मंईयां सम्मान योजना की राशि महिलाओं के खाते में भेज दी जाएगी. इस लेकर अब तारीख भी सामने आ गई जिसमें महिलाओं के खाते में पैसे भेजे जाएंगे.
Hemant Soren Gift : झारखंड सरकार के कैबिनेट के फैसले के बाद दिसंबर से राज्य की 57 लाख महिलाओं के खाते में 25-25 सौ रुपये भेजने की तैयारी समाज कल्याण विभाग कर रहा है. विभागीय अधिकारियों ने बताया कि नवंबर माह में सबके खाते में राशि भेज दी गयी है.
आपके शहर में
11 दिसंबर तक खाते में आयेंगे पैसे
अधिकारियों ने कहा कि योजना के तहत निबंधन की प्रक्रिया भी लगातार चल रही है. दिसंबर महीने में 57 लाख से अधिक महिलाओं की संख्या योजना के लाभुक के रूप में हो सकती है. विभाग द्वारा यह तैयारी चल रही है कि 11 दिसंबर तक सबके खाते में राशि चली जाये.
सीएम राशि भेजने की करेंगे शुरुआत
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ही आचार संहिता लागू होने के ठीक पहले हुई कैबिनेट की बैठक में मंईयां सम्मान योजना की राशि 2500 रुपये करने का प्रावधान कर दिया था. इसमें कहा गया था कि दिसंबर माह से प्रत्येक महिला के खाते में 25-25 सौ रुपये भेजे जायेंगे. अभी वर्तमान में 1000 रुपये दिये जा रहे हैं.
क्या है मंईयां सम्मान योजना ?
मंईयां सम्मान योजना हेमंत सरकार का महत्वकांक्षी योजना है. इस योजना के माध्यम से 18 साल से 50 साल तक की महिलाओं के खाते में 1000 रुपये दिए जा रहे है. हेमंत सोरेन ने पिछली सरकार की अंतिम कैबिनेट की बैठक में यह राशि बढ़ा कर 2500 रुपये कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए