गिरफ्तारी से पहले कपिल सिब्बल के शो ‘दिल से’ में क्या बोले झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन?

हेमंत सोरेन ने कपिल सिब्बल से कहा कि हमारी सरकार बनते ही उसे परेशान किया जाने लगा. इसके लिए मुख्य विपक्षी पार्टी ही जिम्मेदार थी. हमने इसका सामना किया और विपक्ष के मंसूबों को नाकाम किया.
Hemant Soren Special Interview|झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गिरफ्तारी से पहले राज्यसभा सांसद और देश के जाने-माने वकील कपिल सिब्बल के शो ‘दिल से’ को स्पेशल इंटरव्यू दिया. इसमें उन्होंने केंद्रीय जांच एजेंसियों और भारतीय जनता पार्टी के बारे में कई बातें कहीं. हेमंत सोरेन ने कहा कि राजनीतिक लाभ के लिए भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार उन्हें जान-बूझकर परेशान कर रही है.
जमीन घोटाला मामले में गिरफ्तार किए गए हेमंत सोरेन ने गिरफ्तारी से एक दिन पहले कपिल सिब्बल के यूट्यूब कार्यक्रम ‘दिल से’ में भाजपा और सेंट्रल एजेंसीज को आड़े हाथ लिया. झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के दूसरे सबसे बड़े नेता ने इस इंटरव्यू में कहा कि जब से झारखंड में झामुमो की अगुवाई में सरकार बनी है, तभी से उसे गिराने की साजिश हो रही है. मंगलवार (30 जनवरी) को नई दिल्ली में रिकॉर्ड किए गए इस इंटरव्यू को चंपई सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह से एक दिन पहले गुरुवार (1 फरवरी) को सार्वजनिक किया गया.
Also Read: जानिए, क्या है ईडी के प्रोडक्शन पिटीशन, हेमंत सोरेन से जुड़े मामले में बड़ी जानकारी आयी सामने
हेमंत सोरेन ने कपिल सिब्बल को बताया कि जैसे ही हमारी सरकार बनी, तरह-तरह की परेशानियों का उसे सामना करना पड़ा. इसके लिए मुख्य विपक्षी पार्टियां जिम्मेदार थीं. लेकिन, हमने इसका सामना किया और विपक्ष के मंसूबों को नाकाम किया. उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेताओं को चुन-चुनकर परेशान किया जा रहा है. मैं झुकूंगा नहीं.
हेमंत सोरेन ने केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) पर भी निशाना साधा. कहा कि जांच एजेंसी येन-केन-प्रकारेण उन्हें फंसाने में लग गई थी. इसलिए 2022 से ही ईडी मुझे समन भेज रही है. मेरे खिलाफ कोई एफआईआर दर्ज नहीं हुई है. किसी एफआईआर में मेरा नाम नहीं है, लेकिन ईडी इस बात को स्थापित करने में लगी है कि आपने कानून तोड़ा है.
Also Read: हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का सुनवाई से इनकार, कही ये बात…
झामुमो नेता ने कपिल सिब्बल के शो में भी वही बातें कहीं, जो उन्होंने गिरफ्तारी से पहले रिकॉर्ड किए गए अपने वीडियो संदेश में कहा. उन्होंने कहा कि ईडी की कार्रवाई का उद्देश्य मुझे मानसिक रूप से परेशान करना था. वे हर उस पार्टी के नेता को परेशान करते हैं, जो भारतीय जनता पार्टी के साथ नहीं हैं या उसके विरोध में हैं.
हेमंत सोरेन ने यह भी कहा कि हम अपने दम पर राजनीति करते हैं. हम अपने दम पर खड़े हुए हैं. हमने जो अब तक हासिल किया है, उसकी रक्षा हम जरूर करेंगे. उन्होंने कहा इसी वजह से हमारे खिलाफ एजेंसियों का दुरुपयोग हो रहा है. उन्होंने कहा कि हम राज करने के लिए राजनीति में नहीं आए, हम जनता की सेवा करने के लिए राजनीति में आए हैं.
Also Read: हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी पर झारखंड के पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा बोले- सवालों के जवाब नहीं दे पा रहे पूर्व सीएम
झारखंड के तत्कालीन मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें मालूम है कि अगर मैं मैदान में रहा, तो उनको समस्या होगी. इसलिए, पहले उन्होंने मुझे धमकाया. फिर प्रलोभन दिए और बाद में उन्होंने ये चाल चली. जब वे राजनीतिक रूप से हमें परास्त नहीं कर पाए, तो उन्होंने तरह-तरह के हथकंडे अपनाने शुरू कर दिए.
हेमंत सोरेन ने कहा कि वे मुझे टारगेट करते रहें, मैं उसकी परवाह नहीं करता. मैं इससे डरता नहीं. हम राजनीति में इसलिए आए, ताकि लोगों की मदद कर सकें. कपिल सिब्बल ने जब उनसे पूछा कि क्या आपके राज्य के अधिकारियों को भी परेशान किया जा रहा है, तो हेमंत सोरेन ने इसका जवाब हां में दिया. कहा कि उन्हें मालूम है कि अधिकारी एग्जीक्यूटिव बॉडी हैं. इसलिए वे उन्हें धमका रहे हैं. हमारी सरकार ने अधिकारियों से साफ कह दिया है कि वे कुछ भी गलत न करें. अगर गलत करेंगे, तो इसकी सजा भुगतनी होगी.
Also Read: हेमंत सोरेन 5 दिन की ईडी रिमांड पर भेजे गए, पीएमएलए कोर्ट का फैसला
हेमंत सोरेन से जब विपक्षी दलों के गठबंधन इंडियन नेशनल डेमोक्रेटिक इन्क्लूसिव अलायंस (I.N.D.I.A.) के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि राजनीति में कुछ भी असंभव नहीं है. बता दें कि ईडी के अधिकारियों ने सात से आठ घंटे की पूछताछ के बाद हेमंत सोरेन को 31 जनवरी 2024 की रात को गिरफ्तार कर लिया था. इसके पहले हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया. उनकी जगह चंपई सोरेन को झारखंड का नया मुख्यमंत्री बनाया गया है. चंपई सोरेन ने 2 फरवरी को दो मंत्रियों के साथ राजभवन में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




