Hemant Soren News: हेमंत सोरेन की सदस्यता रद्द होने के बाद फिर यूपीए की बैठक, रणनीति पर चर्चा
Hemant Soren Updates News: झारखंड के राज्यपाल की ओर से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की विधानसभा की सदस्यता रद्द किये जाने के फैसले के बाद सत्तारूढ़ गठबंधन यूपीए की फिर से मुख्यमंत्री आवास में बैठक हुई. बैठक में आगे की रणनीति पर चर्चा की गयी.
हेमंत सोरेन की सदस्यता रद्द होने के बाद फिर यूपीए की बैठक
झारखंड के राज्यपाल की ओर से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की विधानसभा की सदस्यता रद्द किये जाने के फैसले के बाद सत्तारूढ़ गठबंधन यूपीए की फिर से मुख्यमंत्री आवास में बैठक शुरू हुई. बैठक में आगे की रणनीति पर चर्चा की जायेगी. बता दें कि आज दिन में भी यूपीए की बैठक हुई थी, जिसमें विधायकों ने मुख्यमंत्री के साथ एकजुटता का प्रदर्शन किया था.
नेतरहाट में बोले हेमंत सोरेन, हमें केंद्रीय एजेंसियों से डराया जा रहा है
मुख्यमंत्री आवास में यूपीए विधायक दल की बैठक के बाद नेतरहाट पहुंचे झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला. कहा कि देश में दमनकारी नीति चल रही है. लेकिन, दमनकारी नीतियों से देश का भला नहीं होने वाला. उन्होंने कहा कि राज्य में हमारी सरकार काम कर रही है, तो ईडी, लोकपाल व अन्य एजेंसियों के जरिये हमें डराया जा रहा है.
सीएम आवास में शाम 7 बजे फिर जुटेंगे यूपीए के विधायक
कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास में शाम को 7 बजे संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) के विधायक दल की बैठक होगी. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सदस्यता रद्द करने के राज्यपाल के फैसले के बाद की रणनीति पर इस मीटिंग में चर्चा होगी.
हेमंत सोरेन की विधानसभा की सदस्यता रद्द, निर्वाचन आयोग जारी करेगा अधिसूचना
ऑफिस ऑफ प्रॉफिट मामले में झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की विधानसभा की सदस्यता रद्द कर दी है. राजभवन की ओर से निर्वाचन आयोग को इसकी जानकारी दी जायेगी. निर्वाचन आयोग इसकी अधिसूचना जारी करेगा.
हेमंत सोरेन आवास पर यूपीए की बैठक, राजभवन से चिट्ठी का इंतजार
हेमंत सोरेन आवास पर यूपीए की बैठक में गठबंधन के सभी दलों ने हेमंत सोरेन के प्रति एकजुटता दिखायी. बैठक से बाहर निकले नेताओं ने कहा कि राजभवन से चिट्ठी आने का इंतजार है. चिट्ठी मिलने के बाद आगे की रणनीति तय करेंगे.
एक व्यक्ति की वजह से मीडिया परेशान, बोले झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर
झारखंड प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा है कि एक व्यक्ति की वजह से पूरा मीडिया परेशान है. उन्होंने कहा कि निशिकांत दुबे के एक ट्वीट की वजह से दिल्ली से मीडिया वाले रांची पहुंच गये हैं. उन्हें हर दिन हजारों-लाखों रुपये का नुकसान हो रहा है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए