अग्निकांड में उजड़े परिवारों को राहत, सीओ ने सौंपा 8-8 हजार का चेक, 1600 प्लास्टिक शीट भी बांटी

Updated:
विज्ञापन

योगापट्टी के चौमुखा और नानकार गांव में अगलगी से प्रभावित आठ परिवारों को अंचलाधिकारी ने आठ-आठ हजार रुपये की सहायता राशि का चेक सौंपा।

विज्ञापन

योगापट्टी न्यूज: प्रखंड के चौमुखा और नानकार गांव में अगलगी से प्रभावित आठ परिवारों के बीच मंगलवार देर शाम प्रशासन ने राहत राशि वितरित की. अंचलाधिकारी विक्रम सिंह ने पीड़ित परिवारों को गृह क्षति के मद में आठ-आठ हजार रुपये का चेक सौंपा. आर्थिक सहायता मिलने के बाद पीड़ित परिवारों के चेहरों पर राहत और खुशी नजर आई.

आपके शहर में

विज्ञापन


गृह क्षति के लिए मिली आठ हजार की सहायता

सीओ विक्रम सिंह ने बताया कि सरकारी प्रावधान के तहत अगलगी में घर क्षतिग्रस्त होने पर पीड़ित परिवारों को आठ हजार रुपये की सहायता दी गई है. उन्होंने बताया कि इन परिवारों को पूर्व में भी 12 हजार रुपये की सहायता राशि उपलब्ध कराई जा चुकी है. प्रशासन की ओर से नियमानुसार पीड़ित परिवारों को राहत पहुंचाई जा रही है.


इन अग्निपीड़ितों को मिला चेक

राहत राशि पाने वालों में गुदर प्रसाद यादव, खुश्बू लाल मुखिया, सरिता देवी, जलेबी देवी, सतरहिया देवी, जोखन चौधरी और लालाबाबू यादव समेत अन्य अग्निपीड़ित शामिल हैं. चेक मिलने के बाद पीड़ित परिवारों ने प्रशासन के प्रति आभार जताया.


बाढ़ प्रभावित इलाकों में भी पहुंची राहत

सीओ ने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में भी प्रशासन की ओर से राहत सामग्री का वितरण जारी है. गंडक दियारा के सिसवा मंगलपुर, चौमुखा और खुटवनिया जरलपुर समेत अन्य बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में करीब 1600 प्लास्टिक शीट वितरित की गई हैं. मौके पर अंचल कार्यालय के नाजिर राजीव रंजन समेत अन्य कर्मी मौजूद रहे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन