CM हेमंत सोरेन ने सभी मंत्रियों को दिया टास्क, सरकारी कर्मियों के प्रमोशन को लेकर क्या कहा ?
Published by : Sameer Oraon Updated At : 06 Dec 2024 7:58 PM
Hemant Soren Cabinet Meeting: सभी विभाग के मंत्रियों के साथ बैठक करते मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
Hemant Soren Cabinet Meeting: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को कैबिनेट की बैठक कर सभी विभाग के मंत्रियों को कई दिशा निर्देश दिया. बैठक में काम को लेकर 15 से 16 बिंदु बनाए गये हैं.
Hemant Soren Cabinet Meeting, रांची : मंत्रिमंडल विस्तार के बाद हेमंत सोरेन ने अपनी नयी टीम के सदस्यों के साथ पहली बार बैठक की. जिसमें उन्होंने संबंधित विभाग के मंत्रियों को कई दिशा निर्देश दिये. बैठक के बाद उन्होंने मीडिया को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि हम काम के मद्देनजर 15 से 16 बिंदु बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने यह भी जानकारी दी है कि सभी विभागों के कर्मियों के प्रमोशन की समीक्षा होगी और उनकी समस्याओं का जल्द से जल्द निदान होगा.
हेमंत सोरेन बोले- सभी मंत्री अपने विभागों की करेंगे समीक्षा
कैबिनेट बैठक खत्म होने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि झारखंड को कैसे बेहतर दिशा दी जा सकती है, इस पर हमने चर्चा की. इसके लिए हमने एक रूपरेखा तैयार किया है. इसके तहत सभी मंत्री अपने-अपने विभागों की समीक्षा करना शुरू करेंगे. बाद में प्रत्येक जिले में विभागवार बैठक होगी. इस दौरान जो भी समस्या सामने आएगी उसका जल्द से जल्द समाधान होगा.
सभी मंत्री 2 महीने के अंदर हर जिले का करेंगे दौरा- सीएम हेमंत सोरेन
सीएम हेमंत सोरेन ने आगे कहा कि हमने सभी विभागों में जो भी समस्या है उसके लिए सुधार के निर्देश दे दिये हैं. सभी मंत्री 2 महीने के भीतर हर जिले का दौरा करेंगे. इसके बाद सभी अपने अपने विभाग के काम को लेकर रोडमैप तैयार करेंगे. इसकी सूचना वे मुझे समय समय पर देते रहेंगे. इस दौरान जो भी समस्या आएगी हम उसका समाधान निकालेंगे.
Also Read: Hemant Soren Gift: 4 लाख तक लोन लेने पर नहीं देना होगा कोई ब्याज, सरकार ने शुरू की ये स्कीम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










