Hemant Soren Gift: 4 लाख तक लोन लेने पर नहीं देना होगा कोई ब्याज, सरकार ने शुरू की ये स्कीम
Published by : Sameer Oraon Updated At : 06 Dec 2024 5:46 PM
Hemant Soren Gift
Hemant Soren: हेमंत सोरेन सरकार ने उच्च शिक्षा की पढ़ाई के लिए गुरुजी क्रेटिड कार्ड योजना शुरू की है. इसमें 4 लाख रुपये तो आपको बिना किसी ब्याज के मिलेंगे.
Hemant Soren Gift, रांची : हेमंत सोरेन सरकार ने छात्रों के लिए गुरुजी क्रेटिड कार्ड योजना शुरू की है. ताकि उनकी उच्च शिक्षा की पढ़ाई में पैसा बाधक बाधक न बने. इसके लिए सरकार आपको 15 लाख रुपये तक का लोन देगी. इसमें से 4 लाख रुपये तो आपको बिना किसी ब्याज के मिलेंगे. हालांकि इस स्कीम का लाभ लेने के लिए आपको राज्य का स्थानीय निवासी होना जरूरी है. इसमें आपको बहुत ज्यादा दस्तावेजों की आवश्यकता नहीं होगी.
किन-किन दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरत
हेमंत सरकार द्वारा लागू गुरुजी क्रेटिड कार्ड योजना का लाभ लेने के लिए आपको कई दस्तावजों की जरूरत पड़ेगी. इसमें आधार कार्ड आवासीय प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, आयु प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, बैंक खाता डिटेल्स, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और पासपोर्ट साइज फोटो की आवश्यकता पड़ती है.
कैसे कर सकते हैं आवेदन
जो भी छात्र गुरू क्रेडिट कार्ड स्कीम का लाभ लेना चाहते हैं तो आपको सरकार की आधिकारिक वेबसाइट https://gscc.jharkhand.gov.in/ पर जाना होगा. इसके बाद आपको सबसे पहले अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा. इसके बाद आपके लिए अगली विंडो खुलेगी जहां आपको मांगी गयी जानकारी सही सही भरना होगा. सफलतापूर्वक आवेदन के बाद आपको योजना का लाभ मिल जाएगा. इस स्कीम का लाभ लेने के लिए आपको झारखंड के मान्यता प्राप्त स्कूल या कॉलेज से 12 वीं तक की पढ़ाई होना अनिवार्य है.
नियमों में की गयी थोड़ी सी बदलाव
अब इस अर्हता लाभ लेने के लिए नियमों में थोड़ी से बदलाव की गयी है. अगर कोई छात्र उच्च शिक्षा लेने के लिए पहले से ही किसी बैंक से लोन ले रखा है तो भी वह गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ ले सकेगा. इसके लिए उसे सिर्फ पूर्व का लोन बंद कर संबंधित बैंक से एनओसी प्राप्त करना होगा. इसके बाद उसे उच्च शिक्षा के लिए 15 लाख रुपये तक ऋण मिल सकेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










