पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमानत याचिका पर अदालत ने ईडी को दिया ये निर्देश, अब 23 अप्रैल को होगी सुनवाई

Updated:
विज्ञापन

पूर्व सीएम हेमंत सोरेन

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पीएमएलए कोर्ट में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमानत याचिका सुनवाई हुई. जिसमें अदालत ने ईडी को जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है.

विज्ञापन

विज्ञापन

रांची : पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की जमानत याचिका पर पीएमएलए कोर्ट में मंगलवार सुबह सुनवाई हुई. इस दौरान याचिकाकर्ता की दलील सुनने के बाद अदालत ने ईडी को जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया. अब इस मामले की अगली सुनवाई 23 अप्रैल होगी.

Also Read: हेमंत सोरेन के दिल्ली से गायब रहने के मामले में दायर याचिका वापस

पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जेल में है बंद

गौरतलब है कि पूर्व सीएम हेमंत सोरेन ने अपनी गिरफ्तारी के 75 दिनों बाद अदालत से जमानत की गुहार लगायी है. झारखंड के ये पूर्व मुख्यमंत्री फिलहाल बड़गाई अंचल की जमीन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेल में बंद हैं. 31 जनवरी 2024 को ईडी ने उन्हें गिरफ्तार किया था. कुछ दिन पहले इसी केस में जमीन के फर्जी दस्तावेज तैयार करने वाले मोहम्मद सद्दाम को गिरफ्तार किया गया था. हेमंत सोरेन से जुड़े लैंड स्कैम केस में ईडी प्रॉसिक्यूशन कंप्लेन पर अदालत ने संज्ञान लिया है.

हेमंत सोरेन से जुड़ी हेवियस कॉरपस याचिका पर भी कल हुई थी सुनवाई

इससे पूर्व झारखंड हाईकोर्ट ने तत्कालीन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दिल्ली जाने के बाद अपने आवास से लगभग 40 घंटे से अधिक समय तक गायब रहने के मामले में दायर क्रिमिनल रिट (हेवियस कॉरपस) याचिका पर सोमवार को सुनवाई की थी. इस दौरान जस्टिस रंगन मुखोपाध्याय व जस्टिस दीपक रोशन की खंडपीठ ने प्रार्थी के आग्रह को देखते हुए याचिका को वापस लेने की अनुमति दी. कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा कि वर्तमान में हेमंत सोरेन बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार में न्यायिक हिरासत में हैं. ऐसी स्थिति में इस याचिका पर अब सुनवाई का कोई औचित्य नहीं है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola