हेमंत सोरेन के दिल्ली से गायब रहने के मामले में दायर याचिका वापस

Updated:
विज्ञापन

Birsa Munda

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

झारखंड हाइकोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दिल्ली जाने के बाद अपने आवास से लगभग 40 घंटे से अधिक समय तक गायब रहने के मामले में दायर क्रिमिनल रिट (हेवियस कॉरपस) याचिका पर सुनवाई की.

विज्ञापन

रांची. झारखंड हाइकोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दिल्ली जाने के बाद अपने आवास से लगभग 40 घंटे से अधिक समय तक गायब रहने के मामले में दायर क्रिमिनल रिट (हेवियस कॉरपस) याचिका पर सुनवाई की. जस्टिस रंगन मुखोपाध्याय व जस्टिस दीपक रोशन की खंडपीठ ने मामले की सुनवाई के दाैरान प्रार्थी के आग्रह को देखते हुए याचिका को वापस लेने की अनुमति प्रदान की. मामले की सुनवाई के दौरान खंडपीठ को बताया गया कि प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने हेमंत सोरेन को भूमि घोटाले से जुड़े मनी लॉउंन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया है. वर्तमान में हेमंत सोरेन बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार में न्यायिक हिरासत में बंद हैं. वैसी स्थिति में इस याचिका पर अब सुनवाई का कोई औचित्य नहीं है. उल्लेखनीय है कि प्रार्थी अधिवक्ता राजीव कुमार ने हेवियस कॉरपस याचिका दायर कर तत्कालीन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बरामद करने की मांग की थी.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola