नियुक्ति पत्र बांटने के बाद CM हेमंत ने विपक्ष पर साधा निशाना, बोले-झारखंड विरोधियों का दिमाग सुन्न हो जाएगा

नियुक्ति पत्र बांटने के बाद मुख्यमंत्री अपने कैबिनेट मंत्रियों और पीछे बैठे हैं झारखंड के सफल अभ्यर्थी जिन्हें कल नियुक्ति पत्र मिला, Pic Credit- X Handle Hemant Soren
Hemant Soren: झारखंड में सरकारी नौकरी नियुक्ति पत्र वितरण के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया पर विपक्ष पर बगैर नाम लिये तीखा हमला बोला. उन्होंने इसे युवाओं और उनके परिवारों की जीत बताया. सीएम ने बिना नाम लिये बीजेपी को घेरते हुए कहा कि राज्य विरोधी साजिशों का मुकाबला सरकार और मजबूती से करेगी.
Hemant Soren, रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को 8792 लोगों को नियुक्ति पत्र दिया. इस मौके पर उन्होंने वहां पर मौजूद नव निर्वाचित अभ्यर्थियों को भरोसा दिया कि उनकी सरकार पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता से नियुक्ति प्रक्रिया चला रही है. साथ ही उन्होंने कहा था कि उनका मकसद नौजवानों को सशक्त बनाना है. अब सीएम हेमंत ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट इसे उनके परिवारों की जीत बताया है. सीएम ने अपने संदेश में कहा है कि शुक्रवार का दिन झारखंड के इतिहास में एक यादगार दिन बन गया, जब हजारों युवाओं को सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र मिला. यह युवाओं की मेहनत, सपनों और उनके परिवारों के संघर्ष की जीत है.
सीएम हेमंत ने बीजेपी का नाम लिये बगैर साधा निशाना
सीएम ने अपने संदेश में सीधे विपक्ष का नाम लिए बगैर उन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि झारखंड विरोध में काम करने वालों का मन-मस्तिष्क इस सफलता से सुन्न हो जाएगा. उन्होंने बिना नाम लिये भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग दिन-रात झारखंड के खिलाफ साजिश में लगे रहते हैं, उन्हें समझना चाहिए कि अगर वे षड्यंत्र करना छोड़ दें तो राज्य का विकास और तेज हो सकता है.
Also Read: जल्द बज सकता है झारखंड नगर निकाय चुनाव का बिगुल! आयोग ने तेज की तैयारी, गाइडलाइन जारी
साजिशों का मुकाबला ज्यादा ताकत से करेगी सरकार : सीएम हेमंत सोरेन
सीएम ने आगे लिखा कि अगर झारखंड विरोधी तत्व राज्य के युवाओं के रास्ते से हट जाएं तो युवा आने वाले वर्षों में झारखंड के विकास में ऐतिहासिक योगदान दे सकते हैं. उन्होंने कहा कि सरकार हर बार उनके साजिशों का मुकाबला और ज्यादा ताकत के साथ करेगी.
नियुक्ति पत्र बांटने के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज
मुख्यमंत्री ने कहा, “जब-जब झारखंड के साथ षड्यंत्र की कोशिश होगी, तब-तब हम और मजबूत होकर उभरेंगे. हमारे वीर पुरखों ने हमें यही सिखाया है.” अंत में उन्होंने ‘जय झारखंड’ और ‘जोहार झारखंड’ कहते हुए अपने पोस्ट को समाप्त किया. उल्लेखनीय है कि इससे पहले शुक्रवार को सीएम ने राज्य के आठ हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र बांटा. हालांकि इसे लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी शुरू हो चुकी है. बीजेपी ने हेमंत सोरेन के पहले सालगिरह को सिर्फ विज्ञापन पर खर्च बता रही है.
Also Read: हेमंत सरकार की सालगिरह पूरी पर आरोप पत्र जारी नहीं कर सकी BJP, 6 साल में पहली बार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










