Heavy Rain Alert: रांची समेत 5 जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट, सभी स्कूल बंद

Updated:
विज्ञापन

झारखंड में अत्यधिक भारी बारिश का अलर्ट. फोटो : प्रभात खबर

Heavy Rain Alert: मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि राज्य के 6 जिलों के लिए मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट भी जारी किया गया है. ये जिले झारखंड के उत्तर-पश्चिमी एवं दक्षिण-पूर्वी भागों में हैं. उन्होंने कहा कि गढ़वा, पलामू, लातेहार, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिले में कहीं-कहीं गर्जन के साथ कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. उन्होंने बताया कि राज्य में कहीं-कहीं गर्जन और तेज हवाओं के झोंके के साथ वज्रपात भी हो सकता है.

विज्ञापन

Heavy Rain Alert Jharkhand: मौसम विभाग ने झारखंड के 20 जिलों में बारिश अलर्ट जारी किया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने बताया है कि 4 जिलों को छोड़कर सभी 20 जिलों में बारिश होगी. 5 जिलों में भंयकर बारिश (भारी से बहुत भारी बारिश) होगी. इन 5 जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है. 9 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है, तो 6 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. राजधानी रांची में सभी स्कूलों को बंद करने का निर्देश जिला प्रशासन की ओर से जारी कर दिया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

रांची समेत कई जिलों में होगी अत्यंत भारी वर्षा

मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने प्रभात खबर (prabhatkhabar.com) को बताया कि 19 जून 2025 (गुरुवार) झारखंड के दक्षिणी-पश्चिमी एवं मध्य भागों (रांची, गुमला, सिमडेगा, खूंटी और लोहरदगा जिले) में कहीं-कहीं अत्यंत भारी वर्षा होने की संभावना है. राज्य के उत्तर मध्य एवं उत्तर-पूर्वी भागों (चतरा, हजारीबाग, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, कोडरमा, देवघर और जामताड़ा जिले) के कछ जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है. इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

पहली ही बारिश में रांची की सड़कों पर हुआ जलजमाव. फोटो : प्रभात खबर

6 जिलों के लिए मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी

मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि राज्य के 6 जिलों के लिए मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट भी जारी किया गया है. ये जिले झारखंड के उत्तर-पश्चिमी एवं दक्षिण-पूर्वी भागों में हैं. उन्होंने कहा कि गढ़वा, पलामू, लातेहार, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिले में कहीं-कहीं गर्जन के साथ कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. उन्होंने बताया कि राज्य में कहीं-कहीं गर्जन और तेज हवाओं के झोंके के साथ वज्रपात भी हो सकता है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

झारखंड में बहुत सक्रिय रहा मानसून

मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड में मानसून बहुत सक्रिय रही. इस दौरान लगभग सभी जगहों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई. कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश हुई. सबसे अधिक 155.8 मिलीमीटर वर्षा खूंटी जिले के अड़की में हुई. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 34.5 डिग्री सेंटीग्रेड बोकारो में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.3 डिग्री सेंटीग्रेड लातेहार में रिकॉर्ड किया गया.

रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट

  • 5 जिलों (रांची, गुमला, सिमडेगा, खूंटी और लोहरदगा) के लिए रेड अलर्ट
  • 9 जिलों (चतरा, हजारीबाग, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, कोडरमा, देवघर और जामताड़ा) में ऑरेंज अलर्ट
  • 6 जिलों (गढ़वा, पलामू, लातेहार, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां) में येलो अलर्ट
  • 4 जिले (दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज) में कोई अलर्ट नहीं

इसे भी पढ़ें

आज 19 जून 2025 को एलपीजी सिलेंडर की कीमतें घटीं या बढ़ीं, आपको कितने में मिलेगा सिलेंडर, देखें रेट

धनबाद में 76.2 मिमी बारिश, दिन भर रुक-रुक कर होती वर्षा से जनजीवन अस्त-व्यस्त

झारखंड में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, बीसीसीएल क्लर्क और सीएमपीएफ सेक्शन ऑफिसर गिरफ्तार

हजारीबाग के इस गांव में एक साथ आ धमके 15 जंगली हाथी, फिर क्या-क्या हुआ, पढ़ें

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola