Heavy Rain In Jharkhand: चक्रवात ने दी दस्तक, 29-30 अक्टूबर को झारखंड में भारी बारिश की चेतावनी

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 25 Oct 2025 5:45 PM

विज्ञापन

झारखंड में भारी बारिश की चेतावनी

Heavy Rain In Jharkhand: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बंगाल की खाड़ी में बनने वाले चक्रवात के प्रभाव से 29-30 अक्टूबर को झारखंड में भारी बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया है.

विज्ञापन

Heavy Rain In Jharkhand: मौसम विभाग के अनुसार 29 और 30 अक्टूबर को सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, जामताड़ा, देवघर, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और सिंहभूम के लिए भारी बारिश का ‘येलो’ अलर्ट जारी किया गया है.

28 अक्टूबर को हल्की से मध्यम बारिश की संभावना

रांची मौसम विज्ञान केंद्र के उप निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया, “आगामी चक्रवात के प्रभाव से मौसम में बदलाव की उम्मीद है. 28 अक्टूबर को हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जबकि 29 और 30 अक्टूबर को पूरे राज्य में व्यापक बारिश होने की संभावना है.”

28 अक्टूबर की सुबह चक्रवात का दिखने लगेगा असर

आईएमडी ने कहा कि 27 अक्टूबर तक दक्षिण-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में एक गहरे दबाव का क्षेत्र चक्रवात में तब्दील हो सकता है. इसके बाद, 28 अक्टूबर की सुबह तक इसके एक गंभीर चक्रवात में तब्दील होने की संभावना है.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola