झारखंड में भारी बारिश का दौर जारी, कई जिलों में येलो अलर्ट

Author Praveen
Updated:
विज्ञापन
झारखंड में भारी बारिश का दौर जारी, कई जिलों में येलो अलर्ट

करीब सवा महीने की मॉनसून में ही पूर्वी सिंहभूम में एक हजार मिमी से अधिक बारिश हो गयी है.

विज्ञापन

रांची. करीब सवा महीने की मॉनसून में ही पूर्वी सिंहभूम में एक हजार मिमी से अधिक बारिश हो गयी है. अभी करीब दो महीने का मॉनसून बचा हुआ है. रांची, सरायकेला-खरसांवा और लातेहार में भी 900 मिमी से अधिक बारिश हो गयी है. राज्य के आठ जिलों में सामान्य से बहुत अधिक बारिश हो चुकी है. पांच जिलों (साहेबगंज, पाकुड़, देवघर, लोहरदगा व गढ़वा) में बारिश सामान्य रही है, जबकि एक जिला (गोड्डा) ऐसा है, जहां सामान्य से कम बारिश हुई है. वहीं, नौ जिलों में सामान्य से अधिक वर्षा दर्ज की गयी है. मौसम केंद्र का पूर्वानुमान है कि अगले एक सप्ताह तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में अच्छी बारिश होने की संभावना है. बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए मौसम केंद्र ने कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. सोमवार को संताल परगना क्षेत्र में कहीं-कहीं भारी बारिश की चेतावनी दी गयी है. मंगलवार को रांची, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, देवघर, दुमका, गोड्डा तथा पाकुड़ जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. बुधवार को संताल परगना के जिलों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. गुरुवार से बारिश में थोड़ी कमी आने का अनुमान है. राजधानी रांची में पिछले 24 घंटे में छिटपुट बारिश हुई. रविवार को राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में मौसम सामान्यत: साफ रहा. पूरे राज्य में पिछले 24 घंटे में सर्वाधिक वर्षा झींकपानी में दर्ज की गयी, जहां करीब 75 मिमी बारिश हुई. संताल परगना के कई इलाकों में 60 से 70 मिमी तक बारिश हुई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Praveen

लेखक के बारे में

By Praveen

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola