Heavy Rain Alert: झारखंड के 3 जिलों में भारी से भारी बारिश की चेतावनी, ऑरेंज अलर्ट जारी
Rain Alert
Heavy Rain Alert: झारखंड के तीन जिलों में आज भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है. झमाझम बारिश के साथ वज्रपात की भी चेतावनी दी गयी है. इन जिलों में सिमडेगा, गुमला और पश्चिम सिंहभूम शामिल हैं. मौसम विभाग के अनुसार, 27 जून को रांची, लोहरदगा, खूंटी और लातेहार में भी भारी बारिश की संभावना है. इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है.
Heavy Rain Alert: झारखंड में मॉनसून लगातार अपना असर दिखा आ रहा है. आज भी सुबह करीब 5 बजे रांची के कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई. मौसम विभाग के अनुसार, 27 जून को रांची समेत 4 जिलों में वज्रपात और भारी बारिश की संभावना है. इन जिलों में रांची, लोहरदगा, खूंटी और लातेहार शामिल हैं. सभी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है.
आपके शहर में
3 जिलों में भारी बारिश की आशंका
इधर, राज्य के तीन जिलों- सिमडेगा, गुमला और पश्चिम सिंहभूम में भारी से भारी बारिश की चेतावनी दी गयी है. इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी है. इस दौरान पूरे राज्यभर में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी. साथ ही वज्रपात की भी आशंका जतायी गयी है. मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है.
झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
रांची में 29 जून को ऑरेंज अलर्ट

वहीं, 29 जून को रांची, रामगढ़, हजारीबाग, चतरा और लातेहार में झमाझम बारिश का ऑरेंज अलर्ट है. रविवार को बोकारो, पलामू, गढ़वा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, खूंटी, गुमला, सिमडेगा और लोहरदगा में भी जमकर बारिश होगी. इसे लेकर मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है. बारिश के साथ तेज हवाएं जनजीवन को अस्त-व्यस्त करेंगी.
इसे भी पढ़ें 505 करोड़ की बिरसानगर पीएम आवास योजना का हाल, 10 ब्लॉक के प्रथम तल में घुसा पानी
बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त
बता दें कि मॉनसून के प्रवेश के बाद से रांची में लगातार भारी बारिश हो रही है. इससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. सड़क पर पानी जमा होने के कारण लोगों को आवागमन में भी काफी परेशानी हो रही है. लोगों के घर, दुकान और मुहल्ले तक में पानी घुस गया है. बारिश के कारण बिजली कटने से भी लोगों को दिक्कत हो रही है.
इसे भी पढ़ें
आज 27 जून 2025 को आपको कितने में मिलेगा 14.2 किलो का एलपीजी सिलेंडर, यहां देखें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए