Kal Ka Mausam : बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र, झारखंड के इन 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

Jharkhand Rain Alert
Kal Ka Mausam : मौसम विभाग ने कहा है कि पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड में मानसून सामान्य रहा. लगभग सभी जगहों पर गरज के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई. कहीं-कहीं भारी वर्षा भी हुई. सबसे अधिक 79 मिलीमीटर वर्षा हजारीबाग के हेंदेगिर में हुई. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 33.7 डिग्री सेंटीग्रेड जमशेदपुर में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.7 डिग्री सेंटीग्रेड लातेहार में दर्ज किया गया.
Kal Ka Mausam : बंगाल की खाड़ी और ओडिशा एवं बंगाल से सटे तटवर्ती इलाकों में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने का असर झारखंड के मौसम पर दिखेगा. 27 जून 2025 को झारखंड के दक्षिणी एवं निकटवर्ती मध्य भागों में भारी वर्षा का येलो अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है. साथ ही कहा है कि कहीं-कहीं गरज के साथ तेज हवाओं का झोंका चलेगा और वज्रपात भी होने की संभावना है. शुक्रवार को राज्य के 6 जिलों में 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी.
5 दिन तक झारखंड के अधिकतम तापमान में बदलाव नहीं
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने यह जानकारी दी है. मौसम विभाग की ओर से चेतावनी दी गयी है कि गुमला, सिमडेगा, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिले में कहीं-कहीं पर भारी बारिश होने की संभावना है. हालांकि, अगले 5 दिन तक झारखंड के अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है.
अब तक रांची में 629.5 मिमी वर्षा हुई
पिछले 24 घंटे के दौरान रांची में 23.2 मिलीमीटर वर्षा हुई है. जमशेदपुर में 16.1 मिमी, डाल्टनगंज में 2.2, बोकारो थर्मल में 25.4 मिमी, चाईबासा में 6.6 मिमी, खूंटी में 4.5 मिमी, सरायकेला में 7.5 मिमी, गोड्डा में 6.5 मिमी और लातेहार में 15 मिमी वर्षा हुई है. मौसम विभाग ने जो आंकड़े जारी किये हैं, उसके मुताबिक, रांची में 1 जून से 26 जून के बीच 629.5 मिमी वर्षा हुई है. 44.6 मिमी वर्षा जमशेदपुर में, 228.4 मिमी डाल्टनगंज में, बोकारो में 246.3 मिमी और चाईबासा में 361.1 मिलीमीटर वर्षा हुई है.
झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
झारखंड में सामान्य रहा मानसून, कहीं-कहीं हुई भारी वर्षा
मौसम विभाग ने कहा है कि पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड में मानसून सामान्य रहा. लगभग सभी जगहों पर गरज के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई. कहीं-कहीं भारी वर्षा भी हुई. सबसे अधिक 79 मिलीमीटर वर्षा हजारीबाग के हेंदेगिर में हुई. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 33.7 डिग्री सेंटीग्रेड जमशेदपुर में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.7 डिग्री सेंटीग्रेड लातेहार में दर्ज किया गया.
झारखंड की ओर बढ़ रहा है लो प्रेशर एरिया
मौसम विभाग ने कहा है कि मानसून इस वक्त राजस्थान के जैसलमेर, बीकानेर, झुंझुनूं, भरतपुर, रामपुर, सोनीपत और अनूप नगर से गुजर रहा है. वहीं, 26 जून 2025 को बंगाल की खाड़ी और उससे सटे इलाकों में एक लो प्रेशर एरिया बना है, जो ओडिशा और उससे सटे पश्चिम बंगाल के मैदानी भागों, झारखंड और छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ रहा है.
इसे भी पढ़ें
धमाके ही धमाके, हर पल लगता कि आज हम सब मारे जायेंगे, ईरान से लौटी जोया रिजवी ने बतायी दहशत की कहानी
Latehar News: रांची के सिल्ली से रेस्क्यू कर लाये गये बाघ को पीटीआर में छोड़ा गया
ACB Trap: धनबाद और लोहरदगा में रिश्वत लेते 2 सरकारी कर्मचारी गिरफ्तार
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




