सर गंगाराम अस्पताल पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, दिशोम गुरु शिबू सोरेन के स्वास्थ्य की ली जानकारी

Updated:
विज्ञापन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को शिबू सोरेन के स्वास्थ्य की जानकारी देते हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन.

Droupadi Murmu Meets Shibu Soren: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सर गंगाराम अस्पताल नयी दिल्ली में जाकर शिबू सोरेन की सेहत की जानकारी ली. हेमंत सोरेन और उनकी विधायक पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन ने शिबू सोरेन के स्वास्थ्य के बारे में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को विस्तार से बताया. शिबू सोरेन के इलाज की भी उनको जानकारी दी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शिबू सोरेन के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की.

विज्ञापन

Draupadi Murmu Meets Shibu Soren: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार 26 जून 2025 को नयी दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल पहुंचीं. उन्होंने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन का हालचाल जाना. राष्ट्रपति ने शिबू सोरेन के सुपुत्र और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से दिशोम गुरु के स्वास्थ्य की जानकारी दी.

आपके शहर में

विज्ञापन

राष्ट्रपति ने हेमंत सोरेन से ली शिबू सोरेन के स्वास्थ्य की जानकारी

हेमंत सोरेन और उनकी विधायक पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन ने शिबू सोरेन के स्वास्थ्य के बारे में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को विस्तार से बताया. शिबू सोरेन के इलाज की भी उनको जानकारी दी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शिबू सोरेन के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की.

राज्यपाल ने भी शिबू सोरेन का कुशल क्षेम जाना था

इसके पहले बुधवार को झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने भी सर गंगाराम अस्पताल में जाकर गुरु जी का कुशल क्षेम जाना था. परिजनों के साथ बातचीत की थी और शिबू सोरेन के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की थी.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

रूटीन चेकअप के लिए दिल्ली गये थे शिबू सोरेन

पिछले दिनों शिबू सोरेन रूटीन चेकअप के लिए नयी दिल्ली गये थे. इसी दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गयी. उन्हें सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कर लिया गया. बुधवार को उनकी तबीयत में सुधार आना शुरू हुआ. झामुमो प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कल कहा था कि शिबू सोरेन की स्थिति अभी स्थिर है.

इसे भी देखें

धमाके ही धमाके, हर पल लगता कि आज हम सब मारे जायेंगे, ईरान से लौटी जोया रिजवी ने बतायी दहशत की कहानी

LPG Gas Cylinder Price Today: आज 26 जून 2025 को आपको कितने में मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, यहां चेक करें रेट

Dhanbad Crime News: झारखंड में 8 से 15 हजार रुपए में बेचते थे मोटरसाइिल, 5 को पुलिस ने दबोचा, 21 बाइक बरामद

चाचा के साथ धुर्वा बाजार गया नामकुम का अजय टोप्पो कैसे पहुंचा बांग्लादेश? 11 साल बाद घर लौटा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola