ePaper

अनुपालन रिपोर्ट दायर करने के लिए सरकार को मिला समय

Updated at : 14 Jun 2025 1:07 AM (IST)
विज्ञापन
अनुपालन रिपोर्ट दायर करने के लिए सरकार को मिला समय

ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई की.

विज्ञापन

रांची. झारखंड हाइकोर्ट ने हजारीबाग शहर में ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई की. चीफ जस्टिस एमएस रामचंद्र राव व जस्टिस राजेश शंकर की खंडपीठ ने मामले की सुनवाई के दौरान राज्य सरकार के जवाब दायर करने के लिए समय देने के आग्रह को स्वीकार कर लिया. खंडपीठ ने राज्य सरकार को 23 जनवरी 2025 के आदेश की अनुपालन रिपोर्ट को दाखिल करने के लिए समय देते हुए मामले की अगली सुनवाई के लिए 26 जून की तिथि निर्धारित की. इससे पहले राज्य सरकार की ओर से अनुपालन रिपोर्ट दायर करने के लिए समय देने का आग्रह किया गया. केंद्र सरकार की ओर से अधिवक्ता प्रशांत पल्लव ने पैरवी की. उल्लेखनीय है कि प्रार्थी अच्यूत स्वरूप मिश्रा ने जनहित याचिका दायर की है. याचिका में कहा गया है कि हजारीबाग में ट्रैफिक लाइट की व्यवस्था नहीं है. सड़कों पर छोटी-छोटी दुकान लगती हैं. पार्किंग की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण लगभग सभी चौक-चौराहों पर जाम की स्थिति बनती है. प्रार्थी ने ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार की मांग की है. 23 जनवरी की सुनवाई में कोर्ट ने राज्य सरकार को हजारीबाग नगर निगम को ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार लाने का निर्देश दिया था. कोर्ट ने ट्रैफिक जाम से निबटने के लिए की गयी कार्रवाई तथा ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के संबंध में राज्य सरकार व हजारीबाग नगर निगम को स्टेटस रिपोर्ट दायर करने का निर्देश दिया था.अ

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola