‘हर माह ₹1 लाख दो, नहीं तो खोपड़ी खोल देंगे’, रांची में होटल संचालक को WhatsApp Call पर धमकी

Updated:
विज्ञापन

रांची के हरमू में होटल संचालक से हर माह एक लाख रुपये रंगदारी की मांग की गई है। आरोपी ने पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

रांची. अरगोड़ा थाना क्षेत्र के हरमू स्थित मां भोजनालय के संचालक से हर माह एक लाख रुपये रंगदारी मांगने और पैसा नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है. होटल संचालक हरमू हाउसिंग कॉलोनी निवासी डब्ल्यू शर्मा उर्फ शशिकांत शर्मा ने रुद्र प्रताप सिंह उर्फ रुद्रा के खिलाफ अरगोड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

शिकायत के अनुसार, चार सितंबर को दोपहर करीब 1.56 बजे उनके मोबाइल पर एक नंबर से व्हाट्सऐप कॉल आया. कॉल करने वाले ने खुद को रुद्र प्रताप सिंह उर्फ रुद्रा बताते हुए कहा कि तुम बहुत नोट छाप रहे हो. हर माह एक लाख रुपये दो, नहीं तो खोपड़ी खोल देंगे. इसके बाद 1.57 बजे दोबारा कॉल आया, लेकिन संचालक ने फोन नहीं उठाया.

आरोप है कि करीब दो बजे तीसरी बार फोन कर कहा गया कि पांच दिनों का समय दिया जा रहा है. मैसेज कर बताओ कि पैसा कहां दोगे. साथ ही धमकी दी गयी कि हरमू चौक में ही रहते हो, खोपड़ी खोल देंगे.

पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola